मटका किंग से लेकर फ्रॉम तक, Prime Video पर ट्रेंड कर रही ये क्राइम-थ्रिलर फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
ओटीटी पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है. वहीं इस हफ्ते भी ओटीटी पर शानदार धमाका देखने को मिला है. दरअसल, प्राइम वीडियो पर क्राइम, हॉरर, थ्रिलर, रोमांस और कॉमेडी से भरी कई सीरीज और फिल्में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. आज हम आपको प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही फिल्मों और सीरीज के बारे में बताएंगे. इस लिस्ट में मटका किंग से लेकर फॉर्म तक का नाम शुमार है.
लिस्ट में पहला नाम ‘मटका किंग’ सीरीज का आता है. इस सीरीज में 1960 के दशक की मुंबई की कहानी देखने को मिलती है, जो एक कॉटन व्यापारी के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह कॉटन व्यापारी अपनी इज्जत और पहचान को बनाने के लिए मटका नाम का एक जुआ खेल शुरू करता है, जो कुछ ही दिनों में पूरे शहर में छा जाता है.
दूसरे नंबर पर ‘द बॉयज’ का नाम आता है. इस सीरीज में भ्रष्ट सुपरहीरोज की कहानी देखने को मिलती है, जिसे रोकने के लिए एक ग्रुप सामने आता है. हालांकि, इनके पास कोई सुपर पावर नहीं होता है. यह सीरीज आपको पूरे टाइम स्क्रीन से नजरे नहीं हटाने देती है.
तीसरे स्थान पर ‘हैप्पी राज’ का नाम शामिल है. यह एक तमिल रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो एक कपल के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस मूवी की कहानी इतनी शानदार है कि आप इसे पूरा देखे बिना नहीं रह पाएंगे.
चौथे नंबर पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का नाम आता है. इस मूवी में आपको एक गैंगस्टर की कहानी देखने को मिलती है, जो अपने प्यार के लिए खुद को पूरी तरह से बदल लेता है. हालांकि, उसके बदलने के बाद अंडरवर्ल्ड में एसी गैंगवार छिड़ती है, जो आपको काफी पसंद आने वाली है.
पांचवें नंबर पर ‘फ्रॉम’ सीरीज का नाम मौजूद है. इस सीरीज में आपको अमेरिका के एक छोटे से शहर की कहानी देखने को मिलती है. दरअसल, इस शहर में जो भी आता है, वो बाहर नहीं निकल पाता है और फंसकर रह जाता है. अगर आपको रहस्यमयी और डरावनी सीरीज देखने का मन है, तो आप इसे देखने का प्लान कर सकते हैं.
छठे स्थान पर ‘सेकंड केस ऑफ सीताराम’ का नाम काबिज है. यह एक कन्नड़ क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है.
लिस्ट में आखिरी नाम ‘क्राइम 101’ का नाम आता है. इस मूवी को सिनेमाघरों में 13 फरवरी 2026 को रिलीज किया गया था. यह एक क्राइम-थ्रिलर मूवी है, जिसमें एक इंश्योरेंस ब्रोकर और एक जिद्दी जासूस को दिखाया गया है. आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे प्राइम वीडियो पर वॉच कर सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News