Feedback
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर सियासी हलचल अपने चरम पर है. आज 4 मई को 294 सीटों की मतगणना के साथ यह साफ हो जाएगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ में जाएगी. भबानीपुर सीट पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (AITC) एक बार फिर मैदान में हैं. उनके सामने भाजपा से सुवेंदु अधिकारी, कांग्रेस से प्रदीप प्रसाद और CPM से श्रीजीब बिस्वास चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना रहे हैं. दो चरणों में हुए मतदान के बाद अब जनता का फैसला ईवीएम से बाहर आने वाला है, जिससे पूरे बंगाल की राजनीतिक तस्वीर स्पष्ट होगी.
यहां देखें लाइव अपडेट्स…
5AM: ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जानकारी मिल रही है कि जानबूझकर लोडशेडिंग की जा रही है. हुगली के श्रीरामपुर, नदिया के कृष्णनगर से लेकर बर्धमान के आउसग्राम और कोलकाता के क्षुदिराम अनुशीलन केंद्र तक ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां बार-बार बिजली काटी जा रही है, सीसीटीवी कैमरे बंद किए जा रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास वाहनों की आवाजाही देखी जा रही है. मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करती हूं कि जिस तरह मैं खुद निगरानी रख रही हूं, आप भी जागकर स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा और जनता के वोटों की रक्षा करें. कहीं कोई संदिग्ध दिखे, तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और सीसीटीवी फुटेज की मांग करें.
6AM: वोटों की गिनती से पहले काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. राज्य में 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग पूरी हुई, जिसमें 2 मई को दो सीटों के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग हुई.
6:05AM: कोलकाता के भबानीपुर में काउंटिंग शुरू होने से पहले तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली. काउंटिंग एजेंट्स के बीच नारेबाजी हुई और एंट्री को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया. मौके पर तैनात सुरक्षा बलों ने स्थिति को काबू किया. यह सीट हाई-प्रोफाइल मानी जाती है और यहां मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है.
भबानीपुर को माना जाता है ममता बनर्जी का मजबूत गढ़
भबानीपुर को कोलकाता के सबसे प्रतिष्ठित और राजनीतिक रूप से अहम विधानसभा क्षेत्रों में गिना जाता है, राजधानी के केंद्र में स्थित है और कोलकाता दक्षिण लोकसभा सीट का हिस्सा है. यह इलाका आठ नगर निगम वार्डों (63, 70, 71, 72, 73, 74, 77 और 82) में फैला हुआ है. ऐतिहासिक रूप से ब्रिटिश काल में एक छोटे गांव से विकसित होकर यह क्षेत्र बंगाल पुनर्जागरण का केंद्र बना, जहां कई दिग्गज साहित्यकारों, नेताओं और कलाकारों ने अपनी छाप छोड़ी.
Election Results 2026 Live: काउंटिंग से पहले ममता-शुभेंदु की सीट पर बवाल, 5 राज्यों के चुनाव परिणाम की उल्टी गिनती शुरू
राजनीतिक दृष्टि से भबानीपुर लंबे समय से चर्चा में रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की परंपरागत सीट के रूप में जाना जाता है. 2011 के बाद से तृणमूल कांग्रेस ने यहां लगातार मजबूत पकड़ बनाए रखी है, और ममता बनर्जी ने उपचुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है. हालांकि 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम में हार के बाद वह इसी सीट से विधानसभा में लौटीं और फिर भारी मतों से जीत हासिल की.
भबानीपुर में हेरिटेज इमारतें हैं. यहां कालीघाट मंदिर, नेताजी भवन, एसएसकेएम अस्पताल और फोरम मॉल जैसे महत्वपूर्ण स्थल हैं, जबकि मेट्रो और प्रमुख सड़कों के जरिए इसकी कनेक्टिविटी मजबूत है. वोटिंग पैटर्न की बात करें तो यह पूरी तरह शहरी सीट है, जहां समय-समय पर मतदान प्रतिशत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन राजनीतिक रूप से यह सीट ममता बनर्जी का गढ़ बनी हुई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू