प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से अपील की है। इस अपील में उन्होंने एक बार फिर लोगों से सोना खरीदने से बचने को कहा है। साथ ही अगर बहुत जरूरी न हो तो विदेश यात्रा टालने की भी अपील की है। खासतौर विदेश में शादियां न करने के लिए भी कहा है। पीएम मोदी की यह अपील ऐसे समय में आई है, जब पूरी दुनिया भर में चल रही लड़ाइयों के चलते, व्यापार, एनर्जी मार्केट और सप्लाई चेन पूरी तरह से लड़खड़ाई हुई है। पीएम मोदी ने मंगलवार को बिश्केक से वीडियो जारी करके देशवासियों से अपील की। हालांकि भारत ने जून में खत्म हुए क्वॉर्टर में 7.8 फीसदी की इकॉनमिक ग्रोथ हासिल की है। इसके बावजूद, प्रधानमंत्री देशवासियों से गोल्ड और विदेश यात्रा पर खर्च ना करने की अपील कर रहे हैं।
अपने वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने कहाकि दुनिया भर में मौजूद अनिश्चितता और सप्लाई चेन में बाधा के बावजूद भारत तेजी से विकास कर रहा है। इसके बावजूद उन्होंने जोर देकर कहाकि भारतीयों को स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल करके देश के आर्थिक विकास में योगदान देना चाहिए। पीएम मोदी ने कहाकि अगर आप केवल घूमने के मकसद से विदेश जा रहे हैं तो मत जाइए। अगर आप शादी करने के लिए विदेश जा रहे हैं तो भी अवॉयड कीजिए। साथ ही अगर बहुत जरूरी ना हो तो सोना खरीदने से बचिए।
असल में भारत की तात्कालिक आर्थिक चिंता, सोने के आयात पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा है। देश में सोने की मांग पूरी करने के लिए भारत पूरी तरह से विदेशों से आयात पर निर्भर है। इसके चलते क्रूड ऑयल के बाद, बुलियन देश में आयात होने वाला सबसे बड़ा आइटम है। अब ऐसे में जब भारतीय ज्यादा सोना खरीदते हैं तो उसी अनुपात में भारत को विदेश से सोना आयात करना पड़ता है। इस तरह से बड़ी तादाद में विदेशी मुद्रा भी खर्च होती है। अधिक विदेशी मुद्रा खर्च होने के चलते भारत का व्यापार घाटा बढ़ सकता है। खासतौर पर ऐसे वक्त में जबकि डॉलर की मांग पहले से ही अधिक है। ऐसे में रुपए पर और अधिक दबाव पड़ सकता है।
मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play