Feedback
उत्तर प्रदेश के मथुरा में एसएसपी कार्यालय के पास उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब दो महिला वकीलों के बीच चेंबर को लेकर जमकर मारपीट हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं के बीच चेंबर को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. आज मामला इस हद तक बढ़ गया कि सरेआम एक महिला वकील ने दूसरी महिला वकील के बाल पकड़कर बुरी तरह से मारपीट शुरू कर दी.
मारपीट की यह घटना वकीलों के चेंबर के सामने हुई, जिसे देखकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए. मारपीट और हंगामा काफी देर तक चलता रहा. इस पूरी घटना का वीडियो भी लोगों ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
महिला वकीलों के बीच जमकर हुई मारपीट
सीओ सिटी भूषण वर्मा का कहना है कि दो महिला वकीलों में मारपीट हुई है और इसका वीडियो वायरल हो रहा है. अब तक कोई पक्ष पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने नहीं आया है. अगर कोई आता है तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.
किसी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई
इस मामले में एक महिला वकील स्नेहलता का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि यह चेंबर मैंने बनवाया था. सारी पूंजी मैंने लगाई थी. वह महिला मेरे पास आकर कहती थी कि मुझे साथ में काम करने दो. तीनों मिलकर बहनों की तरह काम करेंगे. लेकिन आज उसी ने मुझ पर हमला किया.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू