मथुरा में राधारानी का 5254वां जन्मोत्सव आज: 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आएंगे, 3 हजार पुलिसकर्मी; ड्रोन-कैमर… – Dainik Bhaskar

मथुरा में राधारानी का धाम बरसाना दुल्हन की तरह सज गया है। श्रीजी महल को रंग-बिरंगी लाइटों और देसी-विदेशी फूलों से सजाया गया। गलियों में राधे-राधे गूंज रहा है। हो भी क्यों नहीं, आखिर ब्रजभूमि की महारानी राधारानी का आज 5254वां जन्मोत्सव जो है।
उनका जन्मोत्सव श्री लाडली जी मंदिर में मनाया जा रहा है। जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए शुक्रवार से ही भक्त बरसाना पहुंचने लगे थे। मंदिर के महंत राहुल कल्ला ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 4 बजे श्री जी मंदिर में कमल पुष्प पर राधारानी प्रगट हुईं।
उनके प्राकट्य उत्सव पर मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोचारण और ढोल नगाड़े बजाए। 5 बजकर 30 मिनट से 6:30 बजे तक 25 किलो दूध, दही, घी, बूरा, शहद से राधारानी के विग्रह का अभिषेक हुआ।
इसके बाद सुबह करीब 9 बजे शृंगार आरती होगी। दोपहर 12 बजे प्रसाद का वितरण किया जाएगा। दोपहर में ही यहां दधीकांधा होगा। इस दौरान भक्तों का सैलाब दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा। शाम करीब 7:00 बजे गौड़िया मठ महावन और गोवर्धन से चाव और बधाई गायन होगा।
देर शाम बधाई शोभायात्रा निकाली जाएगी। राधावल्लभ मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा बड़े रास मंडल जाएगी। वहीं दूसायत मोहल्ला स्थित सूरदास आश्रम से पूरे नगर में बधाई शोभायात्रा निकाली जाएगी। बांके बिहारी जी अपने प्राकट्य कर्ता स्वामी हरिदास जो को बधाई देने के लिए निधिवन जाएंगे। रात करीब 9 बजे शयन आरती होगी।
वहीं प्रशासन का कहना है कि बरसाना में जन्मोत्सव पर करीब 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। मेला क्षेत्र को 7 जोन और 20 सेक्टर में बांटा गया है। यहां करीब 3 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
श्रद्धालुओं सुरक्षा के लिए 155 सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन लगाए गए हैं। 50 पार्किंग स्थल, 38 होल्डिंग एरिया और 2 खोया-पाया केंद्र बनाए गए हैं। यूपी रोडवेज की 160 विशेष बसें चलेंगी। जबकि 40 बसों को रिजर्व रखा गया है।
पीएसी की 2 कंपनियां, 6 वॉच टावर बनाए गए
बरसाना में सुरक्षा के लिए 8 अपर पुलिस अधीक्षक, 38 पुलिस उपाधीक्षक, 75 निरीक्षक, 320 उप निरीक्षक और 68 महिला उपनिरीक्षक तैनात हैं। पीएसी की 2 कंपनियां और पीएसी फ्लड की 2 प्लाटून भी लगाई गई।
6 वॉच टावर बनाए गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 88 बैरियर और 14 बैरिकेडिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। भारी वाहनों के रूट में डायवर्जन किया गया। यूपी रोडवेज की 160 विशेष बसें चलेंगी। 40 बसें रिजर्व रहेंगी। हर बस में दो चालक तैनात किए गए हैं। बरसाना में अस्थायी बस स्टैंड भी बनाया गया।
प्रशासन ने 50 पार्किंग स्थल और 38 होल्डिंग एरिया बनाए हैं। 7 स्थानों पर जूता घर की व्यवस्था की गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मेला क्षेत्र में 12 मेडिकल कैंप लगाए हैं। आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस और बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था है। एंटी-वेनम दवाएं भी रहेंगी।
मेला प्लास्टिक मुक्त रहे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी की है। भंडारा संचालकों को कूड़ेदान रखने और नियमित कूड़ा उठान के आदेश दिए हैं।
राधा रानी के जन्मोत्सव की कथा जानिए
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News