Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: DUSU चुनाव में 40% मतदान, आज आएंगे नतीजे, 8 बजे शुरू होगी मतगणना – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे, जिसमें बीते दिन 40 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम है, जिसमें वे युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद करेंगे. इधर प्रधानमंत्री मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 20वां रोजगार मेला जॉन करेंगे और 51000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. उधर आज चुनाव चिह्न जब्त करने के फैसले के खिलाफ दायर ममता बनर्जी की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है. बीते दिन चुनाव आयोग ने TMC और बागी गुट को नए सिंबल अलॉट किए.

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू होगा

वहीं प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पर्यावरण और जलवायु गतिकी का भविष्य विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और पर्यावरण से जुड़ी गंभीर चुनौतियों पर चर्चा करेंगे. भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो सकता है. दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार तथा निवेश को बढ़ावा देने के लिए 27 अप्रैल को समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इधर केंद्रीय वित्त मंत्रालय में आज राज्यों और विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों और वित्त सचिवों के साथ विकसित भारत की ओर यात्रा के लिए वित्त-पोषण विषय पर सम्मेलन होगा. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और घटनाक्रम के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव परिणाम में ABVP ने कई कॉलेजों में प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की. वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के परिणामों के लिए आज सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी. ABVP उम्मीदवारों ने अदिति महाविद्यालय, श्री अरबिंदो कॉलेज (मॉर्निंग) और शिवाजी कॉलेज में क्लीन स्वीप किया.  शुक्रवार को चुनाव मतदान हुआ था, जिसमें 52 मतदान केंद्रों पर 40.46 प्रतिशत वोटिंग हुई. 
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News