Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में प्रस्तावित महत्वाकांक्षी ताजपुर डीप-सी पोर्ट परियोजना को लेकर शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन की उपलब्धता नहीं होने के कारण अब ताजपुर में गहरे समुद्र के बंदरगाह का निर्माण व्यावहारिक नहीं रह गया है। इसके विकल्प के रूप में राज्य सरकार ने पास के ही दादनपात्रबार में इस परियोजना को ट्रांसफर करने का प्रस्ताव रखा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बुधवार को उनकी इस संबंध में अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के एमडी करण अडाणी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने परियोजना की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “मैंने ताजपुर बंदरगाह को लेकर करण अडाणी के साथ बैठक की है। अडाणी समूह पहले ही इस परियोजना से बाहर हो चुका था क्योंकि सरकार के पास जमीन न होने के कारण यह व्यावहारिक नहीं था। मैंने पहले भी कई बार कहा था कि जब तक रेल कनेक्टिविटी, गोदाम की सुविधाएं और कई हजार एकड़ जमीन उपलब्ध न हो तब तक यह बंदरगाह संभव नहीं है।”
बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play