Feedback
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की रैली में हंगामा हो गया. वहीं अब राज्य की पूर्व सीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ममता बनर्जी टीएमसी के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं.
वायरल वीडियो कालीघाट में ममता बनर्जी के घर के सामने का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ममता भीड़ को किनारे लगाती दिख रही हैं. कहा जा रहा है कि वो घायल TMC कार्यकर्ताओं को अस्पताल भेजने के लिए कारों का इंतजाम कर रही थीं.
इसी बीच ममता बनर्जी की सुरक्षा के लिए कई टीएमसी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया. इसी दौरान, ममता ने अपने पीछे खड़े एक TMC कार्यकर्ता को अचानक थप्पड़ मार दिया.
दरअसल ममता बनर्जी ने आज बंगाल के बरुईपुर में हुए रेप-मर्डर के खिलाफ निकाली थी. इस रैली में बवाल मच गया और टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे. ऐसे में पुलिस ने हस्तक्षेप करके हालात पर काबू पाया.
अपनी रैली में हुए हंगामे को लेकर ममता बनर्जी ने कहा, ‘कोलकाता हाई कोर्ट ने हमारी रैली की इजाजत दी, लेकिन BJP के गुंडों ने इसे रोक दिया.’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू