ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को लीड करने की इच्छा जताई, कहा- मैंने किया था INDIA ब्लॉक का गठन किया, अगर मुझे मौका मिले तो.. – MP Breaking News

Mamata Banerjee willing to lead INDIA bloc : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक के कार्य करने के तरीके पर असंतोष ज़ाहिर करते हुए इस गठबंधन का नेतृत्व करने की इच्छा प्रकट की है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा कि वह इंडिया ब्लॉक की संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और यदि उन्हें मौका दिया जाए तो वे इस गठबंधन का नेतृत्व प्रभावी ढंग से संभाल सकती हैं। उन्होंने कहा “मैं इसे अच्छे से चला सकती हूं” यह संकेत देते हुए कि वह नेतृत्व के लिए तैयार हैं।
बता दें कि INDIA ब्लॉक, जिसे बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के उद्देश्य से बनाया गया था, में दो दर्जन से अधिक दल शामिल हैं। हालांकि, गठबंधन के भीतर आपसी मतभेद और समन्वय की कमी को लेकर आलोचना हो रही है। INDIA ब्लॉक के भीतर नेतृत्व को लेकर कांग्रेस और अन्य दलों के बीच मतभेद की खबरों के बीच ममता बनर्जी का यह बयान विपक्षी राजनीति में नई संभावनाओं और चर्चाओं को जन्म दे रहा है।
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र और और हरियाणा में इंडिया गठबंधन के खराब प्रदर्शन पर असंतोष ज़ाहिर करते हुए ये बात कही है। बंगाली न्यूज़ चैनल News 18 बंगला को दिए एक साक्षात्कार में ममता ने कहा कि “मैंने INDIA ब्लॉक का गठन किया था, अब इसे संभालना वर्तमान नेतृत्व की जिम्मेदारी है। अगर वे इसे चलाने में सक्षम नहीं हैं, तो मैं क्या कर सकती हूं? मैं बस यही कहूंगी कि सभी को साथ लेकर चलना जरूरी है”। जब उनसे पूछा गया कि बीजेपी के खिलाफ एक मजबूत नेता के रूप में उनकी छवि को देखते हुए वह इस ब्लॉक की कमान क्यों नहीं संभाल रही हैं, तो उन्होंने जवाब दिया “अगर मुझे मौका दिया गया, तो मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि यह सुचारू रूप से काम करे।” उन्होंने आगे कहा, “मैं पश्चिम बंगाल से बाहर नहीं जाना चाहती, लेकिन मैं इसे यहीं से चला सकती हूं।”
ममता बनर्जी की ये टिप्पणी उनके सांसद कल्याण बनर्जी के उस बयान के कुछ दिनों बाद आई है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस और अन्य गठबंधन सहयोगियों से आग्रह किया था कि वे अपने अहंकार को छोड़कर ममता बनर्जी को विपक्षी गठबंधन का नेता मानें। हालांकि, कांग्रेस को INDIA ब्लॉक का सबसे बड़ा दल होने के कारण इसका डिफैक्टो नेता माना जाता है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस लगातार यह दलील देती रही है कि ममता बनर्जी को इस गठबंधन का औपचारिक नेतृत्व सौंपा जाना चाहिए। टीएमसी का मानना है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में गठबंधन अधिक संगठित और प्रभावी तरीके से बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ सकता है। अब ममता बनर्जी के इस बयान ने विपक्षी दलों के बीच एक नई बहस को जन्म दे दिया है।
MP Breaking News is the leading Hindi News portal in Madhya Pradesh, a digital news platform of INTUITIVE NEWS & MEDIA PRIVATE LIMITED, providing news from every segment/category for its readers. Fast and Latest news updates with authenticating content are the prime objective that we seek towards creating a milestone for ourselves. Contact us: mpbreakingnews (at) gmail.com
Bhopal News
Indore News
Jabalpur News
Gwalior News
Play Store
Apple Store
© 2024 Intuitive News & Media Pvt. Ltd. | Powered By Parshva Web
Home | Contact Us | Policies | Terms and Conditions

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News