Feedback
बिग बॉस 20 में भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी अपने बयानों और गाली-गलौज वाले व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं. वहीं बाहर उनके परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है. पंजाबी सिंगर एकम बावा ने रीति और उनकी मां (मनोज तिवारी की एक्स वाइफ) रानी तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एकम बावा ने दावा किया है कि रीति तिवारी उनकी बेटी हैं.
एकम बावा ने अब नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि रीति तिवारी की मां ने उन्हें थप्पड़ मारा. दोनों मां-बेटी ने उन्हें इतना टॉर्चर किया कि उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की.
एकम बावा का बड़ा दावा
पंजाबी सिंगर एकम बावा ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर किया है. वो कहते हैं- मैंने तीन-चार वीडियो क्या डाल दिए. मुझे फिर से टॉर्चर करना शुरू कर दिया. मुझे धमकियां देने शुरू कर दिया. पिछले दो-ढाई साल से मेरे साथ ऐसे ही हो रहा है. इसको हटा लो. वरना क्या हाल होगा पता भी नहीं चलेगा. इसकी मां (रीति तिवारी की मां रानी तिवारी) ने मेरे थप्पड़ मारे. ये वीडियो आप देखो, जिसमें साफ दिख रहा है कि इसकी मां मुझे थप्पड़ मार रही है. मैंने सुसाइड करने की कोशिश की. मैं 12-13 दिन एडमिट रहा हूं. उस टाइम ना रीति तिवारी ने मेरा हाल लिया और ना इसकी मां ने. तब मेरे दोस्त ही खड़े थे, मेरे साथ. तब मैं इतना परेशान था इन लोगों से. ना ये मुझे डिवोर्स दे रही थी. जब डिवोर्स की बात आई, तो मेरा नंबर ब्लॉक, सब ब्लॉक, मैं क्या करता.
A post shared by Ekam Bawa (@ekambawaofficial)
सिंगर ने कहा कि ‘इन लोगों ने मेरी जिंदगी, मेरा करियर सब खराब दिया. मैं करियर खा गए ये लोग. रीति की मां मुझसे कहती थी कि अगर तुम गाना करोगे, तो मैं गाने में आऊंगी. तुम ये नहीं करना, वो नहीं करना. मेरा सबकुछ खत्म हो गया. मैं चार महीने कमरे में बंद रहा. मेरे साथ जो हुआ वो मेरा भगवान जानता है.’ एकम बावा ने कहा कि ‘आज ये लोग फिर मुझे धमका रहे हैं. कर लो जो करना है. पहले भी मैं डर डर के जी रहा हूं और आज जनता के दरबार में अपनी बात कह रहा हूं. मर्द की औलाद हो तो सामने आकर बात करो. अगर गलत हुआ, तो वहीं जूते मारना.’
एकम बावा के दावे कितने सही हैं. हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं, क्योंकि अब तक रीति तिवारी की मां की ओर से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है.
मनोज तिवारी और रानी तिवारी की शादी 1999 में हुई थी. शादी के बाद दोनों की बेटी रीति तिवारी हुई. 2012 में दोनों अलग हो गए. एकम का दावा है कि 2020 से 2022 तक वो रानी तिवारी के साथ लिव-इन में रहे और बाद में शादी भी की. उनके मुताबिक, 2020 से 2025 तक वो रानी और रीति के साथ एक ही फ्लैट में रहे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू