Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। स्पा सेंटर में मसाज के बहाने बुलाकर बंधक बनाने, मारपीट करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में नामकुम पुलिस ने रविवार को एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में सानिया परवीन उर्फ बेबी, मोहम्मद हैदर और मोहम्मद वसीम शामिल हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी रांची निवासी मो. नसीम ने नामकुम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी के अनुसार, 24 सितंबर की सुबह एक महिला ने फोन कर मौलाना आजाद कॉलोनी में स्पा सेंटर चलाने की बात कही और मसाज कराने का ऑफर दिया। दिनभर में चार-पांच बार फोन आने के बाद शाम करीब 6:30 बजे नसीम गली नंबर 11 पहुंचे। वहां सानिया परवीन, एक अन्य महिला और दो युवक मौजूद थे। स्पा के बारे में पूछते ही आरोपियों ने दरवाजा बंद कर लाठी-डंडे और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।
नसीम ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर 46 हजार रुपये नकद और गले से सोने की चेन छीन ली। मोबाइल छीनकर गूगल पे का लॉक खुलवाया और आठ हजार रुपये एक खाते में ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों ने मारपीट का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और पांच लाख रुपये नहीं देने पर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। किसी तरह निकलने के बाद अगले दिन भी फोन कर पैसों की मांग की गई। इसके बाद नसीम ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play