मुख्य बातें
Variable DA hike from October 1: लाखों वर्कर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। त्योहार से पहले केंद्र सरकार ने एग्रीकल्चर, कंस्ट्रक्शन एंड मेंटेनेंस और रोड्स एंड बिल्डिंग्स से जुड़े कामों में लगे मजदूरों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। यह बदलाव 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो गया है। महंगाई के अनुसार भत्ता बढ़ने से अलग-अलग कैटेगरी के मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी भी बढ़ गई है। मजदूरी में यह बढ़ोतरी वर्कर्स के स्किल और काम के सेक्टर यानी एरिया A, B और C के आधार पर अलग-अलग है।
एग्री सेक्टर में एरिया A के अनस्किल्ड वर्कर्स को अब कम से कम 537 रुपये रोजाना मिलेंगे। इसमें 333 रुपये मूल वेतन और 204 रुपये महंगाई भत्ता शामिल है। इसी सेक्टर में बहुत स्किल्ड वर्कर्स की मिनिमम मजदूरी 705 रुपये रोजाना तय की गई है। एरिया B में अनस्किल्ड वर्कर्स को कम से कम 491 रुपये और एरिया C में 486 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे।
कंस्ट्रक्शन एंड मेंटेनेंस से जुड़े काम करने वाले वर्कर्स के लिए भी महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। इसमें रोड, रनवे, बिल्डिंग, इलेक्ट्रिसिटी एंड कम्युनिकेशन की अंडरग्राउंड केबल पानी की पाइपलाइन और सीवर लाइन से जुड़े काम शामिल हैं। एरिया A में अकुशल निर्माण मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी अब 840 रुपये रोजाना होगी। वहीं, बहुत कुशल मजदूरों को कम से कम 1,111 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे।
एरिया B में कंस्ट्रक्शन सेक्टर के अनस्किल्ड वर्कर्स की न्यूनतम मजदूरी 704 रुपये और बहुत स्किल्ड वर्कर्स की 1,024 रुपये रोजाना होगी। एरिया C में इन दोनों कैटेगरीज के वर्कर्स को क्रमशः 565 रुपये और 933 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। इसी तरह, सेमी-स्किल्ड एंड स्किल्ड वर्कर्स की मजदूरी भी उनके स्किल और सेक्टर के अनुसार बढ़ाई गई है।
महंगाई भत्ता मजदूरी का वह हिस्सा है, जिसे बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखकर बदला जाता है। इसका उद्देश्य रोजमर्रा की बढ़ती लागत का असर कम करना है। सरकार इसे इंडस्ट्रियल वर्कर्स के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी CPI-IW के आधार पर रिवाइज करती है। इस बार यह इंडेक्स 424.80 से बढ़कर 431.42 हो गया है। इसमें 6.62 अंकों की बढ़ोतरी के आधार पर 1 अक्टूबर 2026 से नया महंगाई भत्ता लागू किया गया है।
वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play