मुख्य बातें
LT Share Price: इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) को पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार में 10,000 करोड़ से 15,000 करोड़ रुपये तक के कई बड़े EPC ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने सोमवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। इस खबर के बाद शेयर मे तेजी दर्ज की जा रही है।
इतने बड़े ऑर्डर से एल एंड टी के कंपनी के शेयर ने हाल में दबाव देखा है। बाजार आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन महीनों में इसका रिटर्न करीब -8.27% रहा था। पिछले बंद 3693.40 रुपये के मुकाबले आज सुबह एलएंडटी के शेयर 3717 रुपये पर खुले।
आज उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच 3745.50 रुपये तक पहुंचे जबकि, एक समय 3707.80 रुपये तक गिरे भी। दोपहर एक बजे के आसपास 0.73 प्रतिशत ऊपर 3720.20 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। इस साल अबतक 10 पर्सेंट से अधिक टूटा है। जबकि, पिछले एक महीने में करीब 7 प्रतिशत टूटा है।
इन ऑर्डर्स में भारत के साथ सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रोजेक्ट शामिल हैं। सऊदी अरब में एल एंड टी को 380 केवी ट्रांसमिशन और सबस्टेशन से जुड़े काम मिले हैं। इन प्रोजेक्ट्स का उद्देश्य ट्रांसमिशन क्षमता बढ़ाने और रिन्यूएबल एनर्जी को ग्रिड से जोड़ने में मदद करना है।
यूएई में कंपनी को 132/11 केवी सबस्टेशन और उससे जुड़े केबलिंग कार्य का ऑर्डर मिला है। वहीं, भारत में विशाखापत्तनम में एक प्रमुख निजी क्षेत्र के डेवलपर से ट्रांसमिशन सिस्टम स्थापित करने का काम मिला है, जिसमें ट्रांसमिशन लाइन और सबस्टेशन शामिल हैं।
एल एंड टी के लिए ये ऑर्डर इसलिए भी अहम हैं, क्योंकि दुनिया भर में पावर ग्रिड को मजबूत करने और रिन्यूएबल एनर्जी को ग्रिड में शामिल करने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। कंपनी का PT&D कारोबार ट्रांसमिशन लाइन, सबस्टेशन, अंडरग्राउंड केबल नेटवर्क और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क जैसे क्षेत्रों में EPC सर्विस देता है।
बता दें सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक से अधिक ऊपर था और सेंसेक्स अब डेढ़ बजे के करीब अंक ऊपर 72000 पर पहुंच गया है। अब डेढ़ बजे के करीब 227 अंकों की बढ़त के साथ 72237 पर है।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए ‘कुछ अलग’ और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play