महाकुंभ का 16वां दिन, मौनी अमावस्या से पहले भारी भीड़: अब तक 15 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, देर रात हा… – Dainik Bhaskar

महाकुंभ का आज 16वां दिन है। अब तक करीब 15 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। मौनी अमावस्या से पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसलिए सोमवार रात पांटून पुल नंबर- 15 बंद कर दिया गया। इसको लेकर लोगों ने सेक्टर-20 में प्रदर्शन किया। कुछ लोगों की पुलिस से झड़प हो गई।
इसके बाद श्रद्धालुओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और मेले के अंदर चले गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिस वाले भी लोगों को रोकने की हिम्मत नहीं दिखा सके। हालांकि, रात करीब 9 बजे अधिकारियों के आदेश पर पांटून पुल 13, 14 और 15 को खोल दिया गया।
सोमवार देर रात महाकुंभ में अफसरों की मीटिंग के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी सिक्योरिटी एजेंसियों, खुफिया एजेंसियों और पुलिस के अफसरों की दो मीटिंग क्राउड मैनेजमेंट और अन्य मामलों पर हुईं। ट्रैफिक प्लान को लेकर भी लंबी मीटिंग चली। मेला क्षेत्र में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (AI) कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
बीते 48 घंटे में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। रविवार को जहां 1.74 करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ पहुंचे, वहीं सोमवार को 1.55 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। अनुमान है कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ और पूरे महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग आएंगे।
महाकुंभ के पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
अरुणाचल प्रदेश के गृहमंत्री मामा नातुंग ने संगम में डुबकी लगाई। अपने प्रदेश के लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि वे गोवर्धन मठ पुरी के पीठाधीश्वर स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ के आदेश पर परिजनों और अधिकारियों के साथ महाकुंभ में आए हैं। यहां आकर वे अभिभूत हैं। महाकुंभ में दिव्य व्यवस्था के लिए UP के CM योगी के प्रति आभार जताया।
महाकुंभ में VIP के आने और मौनी अमावस्या पर सभी पांटून पुल बंद करने को लेकर वकीलों में भी नाराजगी है। वकीलों ने कहा- प्रशासन पूरी व्यवस्था खराब करने में लगा है। VIP कल्चर के चक्कर में पूरे मेले को बेकार किया जा रहा है। हम सबकी गाड़ियों को बंद करके हूटर वाली गाड़ियों को निकाला जा रहा है।
वकीलों ने कहा- यहां के DM और मेला अधिकारी को CM तुरंत निर्देशित करें, नहीं तो मेले की व्यवस्था खराब हो जाएगी। कौन हैं वो VIP, जिनके चक्कर में ये रास्ते रोके जा रहे हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत हो रही है। हम लोगों को हाईकोर्ट जाने तक का रास्ता नहीं मिल रहा। हम लोगों का काम कैसे होगा?
अमेरिकी रॉक बैंड कोल्डप्ले के को-फाउंडर और सिंगर क्रिस मार्टिन महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड और अमेरिकी एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन भी नजर आईं। क्रिस और डकोटा को एक कार में बैठे देखा गया। भगवा रंग की ड्रेस पहने कपल महाकुंभ मेले में दिखाई दिए। डकोटा जॉनसन को हॉलीवुड फिल्म ’50 शेड्स ऑफ ग्रे’ को लेकर जाना जाता है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को महाकुंभ पहुंचे और डुबकी लगाई थी। उनके साथ CM योगी, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि और योग गुरु बाबा रामदेव ने भी संगम में स्नान किया था। शाह अक्षयवट पहुंचे। यहां से स्वामी अवधेशानंद के आश्रम में पहुंचे और भोजन किया।
महाकुंभ में सोमवार को हुई धर्म संसद में PM से सनातन बोर्ड बनाने की मांग की गई। 13 अखाड़े और सभी 4 शंकराचार्य इसमें शामिल नहीं हुए। धर्म संसद में जगद्गुरु विद्या भास्कर ने PM मोदी से संसद में वर्शिप एक्ट को खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा- हम इस संबंध में सरकार को मांगपत्र भी भेज रहे हैं। नारा दिया गया- “संभल, मथुरा, विश्वनाथ, तीनों लेंगे एक साथ।” अयोध्या से आए वल्लभदास महाराज ने नारा दिया- रामलला हम आएंगे, मंदिर हर जगह बनाएंगे। धर्म संसद में करीब 5 हजार साधु-संत और भक्त पहुंचे। शंकराचार्य और 13 अखाड़ों ने बायकॉट किया था।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News