Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 2025 के महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा करने और प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने के लिए 13 दिसंबर को महाकुंभनगर और प्रयागराज का दौरा करेंगे. एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार को अधिकारियों के जरिए इस बात की जानकारी मिली है. प्रयागराज में संगम के तट पर जिस इलाके में महाकुंभ मेले की तैयारी है, उस जगह को यूपी सरकार ने महाकुंभनगर नाम दिया है और इसे एक नए जिले के रूप में अधिसूचित किया है.
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 दिसंबर को व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण करेंगे, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि भव्य आध्यात्मिक आयोजन के लिए सभी तैयारियां अच्छी तरह से चल रही हैं.
शहर को सजाने की तैयारी
एजेंसी के मुताबिक, एक बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए महाकुंभनगर और प्रयागराज को भव्यता से सजाया जाएगा. विभागों को अपने कार्यालयों और भवनों को सुंदर बनाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही सरकारी बिल्डिंग्स को लाइटिंग से जगमग करने की योजना बनाई गई है. प्रमुख चौराहों, सड़कों और पार्कों को भी सजाया जाएगा.
डिवीजनल कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने वाले प्रोजेक्ट सहित सभी तैयारियां वक्त पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं. पंत ने कहा, “तैयारियां तेजी से चल रही हैं और तय समय सीमा के अंदर पूरी हो जाएंगी.”
बयान के मुताबिक, 7 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा सुनिश्चित करेगा कि सभी निर्देशों का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन हो. मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से तैयारियों की समीक्षा करेंगे, इसके साथ ही स्वच्छ और हरित महाकुंभ पर जोर देंगे.
यह भी पढ़ें: कल से देशभर में महाकुंभ का निमंत्रण बांटेंगे UP के मंत्री, 25 दिनों तक चलेगा भ्रमण कार्यक्रम
मंडलायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सभी विभाग और अधिकारी पूरी तरह तैयार हैं. PWD प्रमुख सड़कों के नवीनीकरण का काम तेजी से पूरा कर रहा है, जबकि प्रयागराज विकास प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी प्रमुख चौराहों और सड़कों का वक्त पर सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू