महाराजा अग्रसेन की सजीव झांकी सजाई – Dainik Bhaskar

आस्थाधाम में महाराजा अग्रसेन जयंती पर दो दिवसीय महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अग्रवाल विश्राम गृह से 251 महिलाओं की कलश यात्रा निकाली गई।
गाजे-बाजे के साथ महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा में माता लक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मुख्य बाजार में जगह-जगह सर्व समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। महोत्सव की शुरुआत ध्वजारोहण और हवन-पूजन से हुई। इसके बाद निकली शोभायात्रा में समाजबंधुओं ने उत्साह से भाग लिया। मुख्य कलश के लिए भवानी शंकर गर्ग ने सर्वाधिक बोली लगाई।
महिला मंडल की ओर से मेहंदी, विचित्र वेशभूषा, चम्मच दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुलेख और एकल नृत्य सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। मीडिया प्रभारी लोकेश गोयल ने बताया कि महोत्सव के दौरान अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रामरूप अग्रवाल को मुख्य संरक्षक, भवानी गर्ग को संरक्षक, मोहनलाल गर्ग को अध्यक्ष, पद्म जैन को उपाध्यक्ष, राकेश गोयल को मंत्री, संजय बंसल को कोषाध्यक्ष और धर्मेंद्र गर्ग को संगठन मंत्री बनाया गया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News