महाराष्ट्र के नयानगर में हैरान करने वाला मामला, जबरन कलमा पढ़वाने के बहाने चौकीदार पर हमला; ATS करेगी जांच – Zee News

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नयानगर इलाके से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां पर एक शख्स पर कलमा पढ़वाने के बहाने एक हिंदू चौकीदार पर हमला करने के आरोप लगे हैं. इस घटना के बाद इलाके में तनाव है. पुलिस मामले की जांच में लगी है. 
Trending Photos
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नया नगर इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक 30 से 35 साल के संजय नाम के शख्स पर कलमा पढ़वाने के बहाने एक हिंदू चौकीदार पर हमला करने के आरोप लगे हैं. बताया जा रहा है कि इस हमले में मिश्रा नाम का चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसको वॉकहार्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं, शुभ्रपसेन नाम के एक और व्यक्ति पर भी हमला हुआ और उसे छह टांके लगाने पड़े। 

इस घटना के बाद इलाके में तनाव है. लोगों ने पुलिस स्टेशन के सामने जमकर नारेबाजी की और आरोपियों के विरुद्ध एक्शन लेने की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए नयानगर पुलिस ने इस केस को स्टेट एटीएस यानी एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड को सौंप दिया है. यही कारण है कि इसको अधिक संवेदनशील माना जा रहा है. 

इलाके में बढ़ा तनाव 

इन सबके बीच घटना के बाद नयानगर इलाके में एक बार फिर से हिंदू-मुस्लिम तनाव बढ़ने की तस्वीर सामने आई है. हैरान करने वाली बात है कि इसी साल 22 जनवरी को क्षेत्र में ऐसी ही एक घटना हुई थी, जिसमें धार्मिक नारा लगाने पर कुछ हिंदू समुदाय के लोगों पर हमला किया गया था. इसके बाद तनाव बढ़ गया था. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा.  

Add Zee News as a Preferred Source

राजनीतिक माहौल गरमाया 

ठाणे जिले की नयानगर की घटना से राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है. स्थानीय नेता मुजफ्फर हुसैन के इलाके में हुई इस घटना पर कई संगठनों ने नाराजगी जाहिर की है. कुछ संगठनों ने नयानगर पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया है. इस दौरान लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए. प्रदर्शन कर रहे लोगों की अपील है कि वह आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लें. कुछ लोगों ने तो आरोपियों का एनकाउंटर करने की भी मांग कर दी. 
यह भी पढ़ें: भांगर का सुजुद्दीन निकला बमबाज… बंगाल हिंसा में पुलिस की कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी; 4 आरोपी गिरफ्तार

किस शख्स पर लगे आरोप 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मामले में संजय नाम के एक शख्स पर कलमा पढ़वाने के बहाने एक हिंदू चौकीदार पर हमला करने के आरोप लगे. वह साल 2001 में अमेरिका गया और 2019 में भारत लौट था. उसके माता-पिता और पत्नी अमेरिकी नागरिक बताए जा रहे हैं. हालांकि इस मामले में कुछ जानकारियों की पुष्टि नहीं हो सकी है. यह भी कहा जा रहा है कि उसके परिवार ने उसे भारत में छोड़ दिया, क्योंकि वह मानसिक तौर पर बीमार था. वह वर्तमान में एक प्राइवेट क्लास में टीचर के रूप में काम कर रहा है. फिलहाल इस मामले पर जांच जारी है. (रिपोर्ट- ज़ी मीडिया)
यह भी पढ़ें: 4 मई के बाद यहीं रहना है, केंद्रीय बल चले जाएंगे… CM ममता बनर्जी का बंगाल पुलिस पर तीखा हमला
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News