महाराष्ट्र: पिकनिक मनाने के दौरान समुद्र में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 4 लापता – AajTak

Feedback
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में पिकनिक के दौरान एक परिवार के कम से कम तीन सदस्य समुद्र में डूब गए. जबकि चार अन्य लापता हैं. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. एक अधिकारी ने बताया कि समूह में शामिल एक 16 वर्षीय लड़की को बचा लिया गया है.
यह घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मुंबई से 490 किलोमीटर से भी अधिक दूर स्थित शिरोडा-वेलाघर समुद्र तट पर हुई. एक परिवार के आठ सदस्य पिकनिक पर थे. उनमें से दो कुडाल (सिंधुदुर्ग) के थे और छह अन्य कर्नाटक के बेलगावी से आए थे.
यह भी पढ़ें: स्कूबा डाइविंग में नहीं पूल में डूबने से हुई थी सिंगर जुबिन गर्ग की मौत, पुलिस ने खारिज की साजिश की आशंका
तैरने के लिए उतरे और डूबने लगे
सभी आठ लोग तैरने के लिए समुद्र में उतरे थे, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण वे डूबने लगे. अधिकारी ने बताया कि पुलिस और स्थानीय आपदा प्रबंधन टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया और तीन लोगों के शव बरामद करने में सफल रहे, जबकि चार अन्य अभी भी लापता हैं.
यह भी पढ़ें: राजस्थान: टोंक में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन नाबालिग चचेरे भाइयों की मौत
शुक्रवार देर शाम तक सभी की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया. मृतकों की पहचान फ़रीन इरफ़ान कित्तूर (34), इबाद इरफ़ान कित्तूर (13) और नामीरा आफ़ताब अख्तर (16) के रूप में हुई है. जबकि लापता लोगों की पहचान इफ़रन मोहम्मद कित्तूर (36), इकवान इमरान कित्तूर (15), फ़रहान मनियार (25) और ज़ाकिर निसार मनियार (13) के रूप में हुई है. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News