महाराष्ट्र में अब 24 घंटे खुले रहेंगे शॉपिंग मॉल और थिएटर, फडणवीस सरकार ने लिया फैसला – livemint.com

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने फस्टिव सीजन को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए राज्य में दुकानें अब 24 घंटे खुली रहने की अनुमति दे दी है। श्रम विभाग ने इस मामले में सर्कुलर जारी कर दिया है। इसके तहत, दुकानें रोज 24 घंटे खुली रह सकेंगी, लेकिन शर्त यह है कि इनमें काम करने वालों को हफ्ते में 24 घंटे की छुट्टी एक साथ देनी जरूरी है। गौरतलब है कि दुकानों के समय को लेकर लंबे समय से भ्रम की स्थिति थी । जीआर जारी होने के बाद अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।
सरकार की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि अब राज्य में दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य कारोबारी जगहें 24 घंटे खुली रह सकती हैं। यह फैसला कर्मचारियों के कामकाजी घंटों और छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि शराब बेचने वाली जगहें जैसे बार, पब, डिस्को और वाइन शॉप्स पर यह छूट लागू नहीं होगी।
बता दें कि सरकार को इस फैसले से पहले कई शिकायतें मिली थीं कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस 24 घंटे दुकानें चलाने की अनुमति नहीं दे रहे थे। अब इस पर स्पष्टता लाकर प्रशासन और पुलिस को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नए निर्देश के तहत, दुकानें, मॉल, रेस्टोरेंट, थिएटर और सिनेमाघर बिना किसी समय सीमा के खुले रह सकते हैं। यह आदेश व्यापारियों की कई शिकायतों के बाद आया है। यह फैसला महाराष्ट्र की वेबसाइट पर उपलब्ध है और सभी संबंधित विभागों को भेजा गया है।
सरकार ने यह भी साफ किया है कि किसी भी प्रतिष्ठान को 24×7 संचालन की अनुमति तभी होगी जब कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से सप्ताह में एक बार लगातार 24 घंटे का अवकाश दिया जाएगा। यह प्रावधान ‘महाराष्ट्र शॉप्स एंड एस्टैब्लिशमेंट्स एक्ट, 2017’ के तहत अनिवार्य है। सरकार को उम्मीद है कि इस कदम से राज्य में कारोबारी गतिविधियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।
मुंबई में ही करीब 10 लाख दुकानें हैं। यहां लंबे समय से नाइट लाइफ की मांग उठती रही है। दुकानों को खोले रखने को लेकर कोई स्पष्टता अब तक नहीं थी। कई जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे को प्रशासन के समक्ष उठा रहे थे। अनुमति पर स्पष्टता न होने के चलते रात के समय दुकानें पुलिस बंद कराती थी । इसका विरोध भी होता था ।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Download the Mint app and read premium stories
Log in to our website to save your bookmarks. It'll just take a moment.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News