Dehradun News: बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मनाया स्वतंत्रता दिवस – Hindustan

Dehradun News: रुड़की। सिविल लाइंस स्थित जी-डी गोयंका प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता एवं पूर्व कांग्रेस मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता रहे। स्कूल की चेयरपर्सन आशा चंद्र, प्रिंसिपल स्पर्शा गुप्ता एवं अर्पण गुप्ता ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने आजादी के महत्व और देश के इतिहास एवं संस्कृति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अपने देश के इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानकारी देना हम सभी का दायित्व है।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रमों की जमकर सराहना की गई और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News