महाराष्ट्र में बेखौफ कार सवार! पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर बोनट पर घसीटा, 2 आरोपी फरार-VIDEO – AajTak

Feedback
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. कलंबोली इलाके में जांच के लिए कार रोकने का इशारा करने पर चालक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही कांस्टेबल कार के बोनट पर जा गिरे, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी. वह पुलिसकर्मी को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया.
इस घटना में पुलिस कांस्टेबल दिलीप भोई गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. नाकाबंदी के दौरान हुई इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
यह भी पढ़ें: नवी मुंबई में 9 साल की बच्ची का मर्डर, यौन उत्पीड़न के बाद घोंटा गला, आरोपी शख्स गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, कलंबोली इलाके में पुलिस नियमित रूप से नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने तेज रफ्तार से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को रुकने का इशारा किया. हालांकि, चालक ने वाहन रोकने के बजाय सामने खड़े कांस्टेबल दिलीप भोई को टक्कर मार दी.
देखें वीडियो…
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर फरार हुए आरोपी
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांस्टेबल कार के बोनट पर जा गिरे. इसके बावजूद चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उन्हें करीब 200 मीटर तक घसीटता रहा. इसके बाद कार सवार दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.
घटना के बाद जांच में सामने आया कि स्विफ्ट डिजायर कार पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी. इससे आरोपियों की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी कार समेत गायब हो गए.
फिलहाल कलंबोली पुलिस दोनों अज्ञात आरोपियों और फर्जी नंबर प्लेट वाली कार की तलाश में जुटी है. उनकी पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News