महाराष्ट्र: सरकारी स्कूल के खाने में मिले छिपकली के टुकड़े, 31 छात्र बीमार – Jagran

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक सरकारी आश्रम स्कूल में मिड-डे मील खाने से 31 छात्र बीमार पड़ गए। बच्चों …और पढ़ें
एआई से बनाई गई तस्वीर।
चंद्रपुर स्कूल में मिड-डे मील में छिपकली के टुकड़े मिले।
दूषित भोजन खाने से 31 छात्र गंभीर रूप से बीमार पड़े।
घटना ने स्कूलों में खाद्य सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और डरावनी घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी आश्रम स्कूल में मिड-डे मील या भोजन करने के बाद 31 छात्र अचानक गंभीर रूप से बीमार पड़ गए।
इस बड़ी लापरवाही की वजह यह थी कि जिस खाने दाल और सब्जी को बच्चों ने खाया, उसमें छिपकली के टुकड़े पाए गए थे। बता दें कि यह घटना चंद्रपुर जिले के एक सरकारी स्कूल की है, जिसमें कुल 50 छात्र पढ़ते हैं। मंगलवार को जब बच्चों को दोपहर का खाना परोसा गया, तो बच्चे अपनी आधी थाली खा चुके थे।
जानकारी के अनुसार, खाना परोसने वाले कर्मचारियों को जब दाल और सब्जी के बर्तनों में छिपकली के टुकड़े दिखाई दिए। यह देखते ही तुरंत खाना परोसने का काम रोक दिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जहरीला खाना खा चुके छात्र धीरे-धीरे बीमार पड़ने लगे।
मिली जानकारी के अनुसार छिपकली वाले दूषित भोजन के सेवन से स्कूल के 31 बच्चे अस्वस्थ हो गए, जिससे हड़कंप मच गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंदेशा जताया जा रहा है कि खाना पकाते वक्त उसमें छिपकली गिर गई होगी, जिस पर किसी की नजर नहीं पड़ी।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। बीमार पड़े सभी बच्चों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। स्कूलों में बच्चों के खाने की सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर इस बड़ी लापरवाही ने एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News