अनूपशहर। परदादा-परदादी कालेज की बास्केटबाल खिलाड़ी साधना ने भारत का प्रतिनिधित्व कर फीबा अंडर-18 महिला एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। भारत लौटने पर एयर पोर्ट पर साधना का विद्यालय की छात्राओं ने जोरदार स्वागत किया। परदादा-परदादी कालेज के प्रधानाचार्य के के शर्मा ने बताया कि कालेज की छात्रा साधना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबाल में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वापस आने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर छात्राओं एवं शिक्षकों ने फूल माला से साधना का स्वागत किया। थाईलैंड के बैंकाक में आयोजित अंडर-18 महिला एशिया कप 2026 में साधना ने भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और टीम को एशिया में चौथा स्थान दिलाने में अपना योगदान दिया।
उन्होंने भारत की ओर से अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण थाईलैंड के विरुद्ध 106-62 की शानदार जीत में किया, जिसमें उन्होंने 2 अंक बनाए। इसके बाद ओमान के विरुद्ध भारत की 99-17 की ऐतिहासिक जीत में उन्होंने 12 अंकों का शानदार योगदान दिया। इंडोनेशिया के विरुद्ध 79-46 की जीत में भी उन्होंने 4 अंक बनाकर भारत को अपने समूह में शीर्ष स्थान दिलाने तथा सीधे सेमीफाइनल में पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।साधना ने भारतीय टीम के लिए कुल 18 अंक अर्जित किए और एक उत्कृष्ट टीम खिलाड़ी के रूप में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर प्रगति को देखते हुए राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान भारतीय टीम की मुख्य कोच सारा गेलर ने उन्हें मोस्ट इम्प्रूव्ड प्लेयर पुरस्कार से सम्मानित किया। साधना की इस एतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में एक अगस्त को परदादा-परदादी कालेज में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। परदादा-परदादी एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष लोकेन्द्र पाल सिंह ने कहा कालेज के संस्थापक वीरेंद्र सिंह सेम का सपना था, कि बेटियां आगे बढ़े उसका माध्यम शिक्षा और खेल चयनित किया था। सेम का सपना साधना जैसी छात्राएं कठोर परिश्रम और लगन के साथ पूरा कर रही हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
शॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।
कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।
पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play