Faridabad News: कारोबारी युवकों ने डंडों से पीटकर किया लहूलुहान – Hindustan

Faridabad News: फरीदाबाद,धनंजय चौहान। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेस वे स्थित कनिष्का टावर के पास दुकान बंद कर घर लौट रहे एक कारोबारी पर पांच युवकों ने डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।शोर सुन जैसे ही लोगों की मौके पर भीड़ पहुंची, आरोपी कार से फरार हो गए, मोटरसाइकिल वहीं छूट गई।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सराय ख्वाजा निवासी साजिद पल्ला क्षेत्र में खानेपीने की दुकान चलाते हैं। वह 22 जुलाई की रात अपने भाई जाबिर के साथ दुकान बंद कर एक ही मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। कनिष्का टावर के पास कार और मोटरसाइकिल से आए पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि कार से उतरते ही एक युवक ने साजिद के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अन्य युवकों ने भी उनके हाथ और पैरों पर डंडों से हमला कर दिया। साजिद के भाई और आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बीच-बचाव किया, जिसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। जल्दबाजी में आरोपी अपनी एक मोटरसाइकिल वहीं छोड़ गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
घायल साजिद को सेक्टर-16 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मेडिकल जांच में उनके सिर पर दो गहरे घाव, बाईं कोहनी, दाहिने पैर और आंख के पास गंभीर चोटें मिली हैं।पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News