महेशपुर, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर-पाकुड़ परिसर में शुक्रवार को एक अत्यंत विषैला स्पेक्टेकल्ड कोबरा (नाग) निकलने से हड़कंप मच गया। परिसर में मौजूद लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इसकी सूचना तुरंत वाइल्डलाइफ रेस्क्यूअर (पर्यावरण एवं वन्यजीव रक्षक) अशराफुल शेख को दी गई। सूचना मिलते ही अशराफुल शेख तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी सूझ-बूझ व सावधानी से इस खतरनाक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद उन्होंने कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ दिया, जिससे कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर अशरफुल शेख ने उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मियों तथा स्थानीय लोगों से कहा कि सांप पर्यावरण के संतुलन और किसानों के मित्र हैं।
जब भी घर, संस्थान या आसपास कोई सांप दिखे तो घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाएं, तुरंत किसी विशेषज्ञ को सूचित करें। बेजुबानों की रक्षा करना हम सभी का मानवीय फर्ज है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play