Feedback
बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े एक बार फिर उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. 18 अगस्त को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद यह उनका तीसरा यूपी दौरा है. इस बार तावड़े का फोकस अवध और पूर्वांचल के सियासी माहौल को समझने के साथ-साथ संगठन की जमीनी तैयारियों का फीडबैक लेने पर रहेगा. वह क्षेत्र से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे.
विनोद तावड़े गोरखपुर क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक करेंगे. इसके बाद 19 और 20 सितंबर को अयोध्या में अवध क्षेत्र की बैठक होगी. वहीं, काशी क्षेत्र की बैठक 21 और 22 सितंबर को प्रयागराज में आयोजित की जाएगी. इन बैठकों में क्षेत्रीय पदाधिकारियों के अलावा जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों से भी फीडबैक लिया जाएगा.
बैठकों में संगठन को बूथ और निचले स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा. तावड़े अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति को लेकर कार्यकर्ताओं से सीधे फीडबैक लेंगे. इसमें पार्टी के मजबूत और कमजोर पक्ष, जमीनी स्तर पर संगठन की सक्रियता और आगामी चुनाव को लेकर तैयारियों की जानकारी जुटाई जाएगी.
बीजेपी के प्रदेश प्रभारी वर्तमान विधायकों के कामकाज को लेकर भी फीडबैक लेंगे. इसके साथ ही संभावित प्रत्याशियों को लेकर स्थानीय संगठन और कार्यकर्ताओं की राय भी चर्चा का हिस्सा रहेगी. इन बैठकों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर पार्टी की आगे की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों को दिशा देने की कवायद होगी.
विनोद तावड़े के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद यह उनका तीसरा यूपी दौरा है. अपने पहले दौरे में उन्होंने लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन और राजनीतिक हालात का फीडबैक लिया था. दूसरे दौरे में वह बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ लखनऊ आए थे और कानपुर का भी दौरा किया था.
इस बार गोरखपुर, अयोध्या और प्रयागराज में होने वाली बैठकों के जरिए बीजेपी पूर्वांचल, अवध और काशी क्षेत्र की जमीनी स्थिति को परखने की कोशिश करेगी. पार्टी संगठन, विधायकों के प्रदर्शन और संभावित उम्मीदवारों से जुड़े फीडबैक को आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू