माइकल की मूनवॉक फिर लूट रही जनता का दिल! बुधवार को फिल्म ने की सोमवार से भी ज्यादा कमाई – AajTak

Feedback
अपने म्यूजिक और डांस से पूरी दुनिया को क्रेजी कर देने वाले माइकल जैक्सन की बायोपिक, माइकल भी ऐसा ही क्रेज लेकर आई है. दुनिया भर में तो माइकल को जमकर ऑडियंस मिल ही रही है, इंडिया में भी ये फिल्म दर्शकों का दिल खूब जीत रही है. माइकल ने पिछले शुक्रवार धमाकेदार तरीके से इंडियन थिएटर्स में एंट्री की थी. वीकेंड में शानदार भीड़ जुटाने के बाद वर्किंग डेज़ में भी माइकल का भौकाल जमा हुआ है. भारत के थिएटर्स में 6 दिन बिता चुकी माइकल, वर्किंग डेज़ में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है.
माइकल का दमदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
लिमिटेड स्क्रीन्स के बावजूद वीकेंड में 16.50 करोड़ का कलेक्शन करने वाली माइकल, हफ्ते के बीच में भी दमदार बनी हुई है. फिल्मों का टेस्ट लेने वाले मंडे को माइकल ने 2.25 करोड़ कलेक्शन किया था, जो ओपनिंग कलेक्शन के मुकाबले बहुत अच्छा होल्ड था. मंगलवार को थिएटर्स में चलने वाला खास ऑफर थोड़ा सा जंप लेकर आया और कलेक्शन 2.40 करोड़ तक गया.
मंगलवार को तो ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे ऑफर, फिल्मों का कलेक्शन काफी संभाल लेता है. लेकिन असली रिस्क बुधवार का होता है कि बिना ऑफर वाले दिन जनता का इंटेरेस्ट फिल्म में कितना बचेगा. लेकिन माइकल के लिए जनता की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को माइकल ने बॉक्स ऑफिस पर 2.30 करोड़ नेट कलेक्शन किया है. ये फिल्मों के लिए मुसीबत माने जाने वाले सोमवार से भी ज्यादा है. ये दिखाता है कि वर्किंग डेज़ में भी माइकल का बॉक्स ऑफिस होल्ड बहुत दमदार है.
अब तक 6 दिन में माइकल ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है. ये आंकड़ा भले छोटा दिखे, मगर असल में बहुत तगड़ा है. दूसरे हफ्ते में चल रही बॉलीवुड फिल्म भूत बंगला को रोजाना करीब 9000 शोज मिल रहे हैं. इतने शोज में भूत बंगला का डेली कलेक्शन 3.5 करोड़ के आसपास बना हुआ है. वहीं माइकल के शोज 2800 से भी कम हैं.
शोज के हिसाब से माइकल का कलेक्शन देखने पर ये स्पष्ट नजर आ रहा है कि इंडियन ऑडियंस इस फिल्म के लिए कितनी क्रेजी है. पिछले 35 दिनों में तीन हॉलीवुड फिल्में इंडिया में हिट साबित हो चुकी हैं— प्रोजेक्ट हेल मैरी, द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी और द ममी. अब माइकल भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों की पार्टी को आगे बढ़ा रही है और अभी से हिट हो चुकी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News