Feedback
जोमाटो के को-फाउंडर दीपिंदर गोयल के ब्रेन मॉनिटरिंग गैजेट TEMPLE की कीमत का खुलासा हो गया है. TEMPLE को माथे के पास चिपकाया जाता है, जो ब्रेन के ब्लड फ्लो को ट्रैक करता है, जिससे हेल्थ को ट्रैक करता है. इस डिवाइस की कीमत 85 हजार रुपये रखी है.
85 हजार रुपये की कीमत में लाइफटाइम का सब्सक्रिप्शन भी शामिल किया है. बैच 01 के तहत आने वाले डिवाइसों के प्री ऑर्डर की शुरुआती 1 नवंबर 2026 से होने जा रही है.
TEMPLE की कीमत की जानकारी उन लोगों से मिली है, जिनको कंपनी की तरफ से अर्ली बर्ड इनवाइट हासिल हुआ है. इनवाइट में कहा है कि वे यूजर्स TEMPLE App की मदद से प्री ऑर्डर शुरू होने से पहले अपने लिए ऑर्डर कर सकेंगे. शुरुआती बैच में TEMPLE डिवाइस बहुत सीमित संख्या में है.
सोशल मीडिया पर किया शेयर
सोशल मीडिया पर एक शख्स ने इनवाइट शेयर किया है. इनवाइट में दिखाया है कि TEMPLE की कीमत 85,000 रुपये बताई गई है.
दीपिंदर गोयल पहने नजर आ चुके हैं
TEMPLE डिवाइस को कई बार दीपिंदर गोयल पहने नजर आ चुके हैं. वहीं, बैंडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने लाइव मैच में TEMPLE गैजेट पहना था.
TEMPLE के कलर वेरिएंट
दीपिंदर गोयल बता चुके हैं कि TEMPLE को छह कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा. इसमें ट्रू गोल्ड, रोज गोल्ड, ब्लैक मिरर जैसे ऑप्शन शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: कमाल है माथे पर चिपकाने वाला गैजेट TEMPLE, हैरान कर देंगे फीचर, इतनी है कीमत
TEMPLE ब्रेन ब्लड फ्लो को ट्रैक करता है
TEMPLE के काम करने का तरीका स्मार्टवॉच और फिटनेस ट्रैकर से काफी अलग है. TEMPLE का काम ब्रेन ब्लड फ्लो को मॉनिटर करना है. गोयल ने बताया है कि इस टेक्नोलॉजी का नाम ब्रेन फ्लो है, जो ब्रेन के ब्लड फ्लो को ट्रैक करता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू