'मामी नहीं सुनामी हैं', गोविंदा की पत्नी के लिए बोले कृष्णा, मामा-भांजे में फिर छिड़ेगी जंग? – AajTak

Feedback
गोविंदा की पत्नी और मामी सुनीता आहूजा संग कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की सालों पुरानी अनबन खत्म हो गई है. अपने गिले-शिकवे भुलाकर दोनों परिवार फिर से एक हो गए हैं. मामी संग रिश्ते सुधरने पर कृष्णा-कश्मीरा काफी ज्यादा खुश हैं. अब उन्होंने इस बारे में बात की. 
मामी के लिए क्या बोले कृष्णा-कश्मीरा?
कृष्णा ने मजाक-मजाक में मामी सुनीता को सुनामी कह डाला. दरअसल, ‘लाफ्टर शेफ’ शो के सेट पर पत्नी कश्मीरा संग पोज देते हुए कृष्णा ने मामी सुनीता संग मिटी अपनी दूरियों पर बात की. कृष्णा बोले- मामी आ गईं मजा आ गया. उनका नाम हमने मामी नहीं सुनामी रखा हुआ है. वो सुनामी हैं. मामी जब भी आती हैं कमाल कर देती हैं. 
हालांकि, मामी सुनीता को मस्ती-मजाक में सुनामी कहने पर फैंस कृष्णा को टीज कर रहे हैं. फैंस उनसे मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि अभी तो सुलह हुई है, कहीं ये सुनकर फिर से उनकी मामी नाराज न हो जाएं. 
कृष्णा ने की कपिल की तारीफ
मामी के बारे में बात करने के बाद कृष्णा ने अपने जिगरी दोस्त और कॉमेडियन कपिल शर्मा की अपकमिंग फिल्म की भी तारीफ की. कपिल शर्मा जल्द ही फिल्म ‘दादी की शादी’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर और गाना भी रिलीज हो चुका है.
फिल्म में कपिल के काम की तारीफ करते हुए कृष्णा ने कहा-कपिल भाई की फिल्म आ रही है ‘दादी की शादी’. फिल्म का गाना बहुत पसंद आया. कपिल भाई की फिल्म देखने जाना ‘दादी की शादी’ 8 मई को. ये उनकी अब तक की बेस्ट फिल्म है. 
A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)
क्यों हुई थी लड़ाई?
बता दें कि सालों पहले गोविंदा और सुनीता भांजे कृष्णा के किसी जोक्स पर नाराज हो गए थे. इसके बाद से ही उन लोगों के रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगी थीं. इंटरव्यूज में दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर बयानबाजी की, जिससे उनके बीच के रिश्ते काफी ज्यादा बिगड़ गए थे. सुनीता ने तो यह तक कह दिया था कि वो कृष्णा को कभी माफ नहीं करेंगी. 
मगर जब गोविंदा को गलती से गोली लगी थी, तब कृष्णा और कश्मीरा मामा से मिलने अस्पताल गए थे. तब गोविंदा ने तो कृष्णा को माफ कर दिया था, लेकिन सुनीता की नाराजगी खत्म नहीं हुई थी. लेकिन अब आखिरकार कृष्णा-कश्मीरा संग सुनीता की अनबन खत्म हो गई है. ‘लाफ्टर शेफ’ शो में आकर सुनीता ने भांजे कृष्णा और बहू कश्मीरा को गले लगा लिया और सारे गिले-शिकवे दूर कर दिए. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News