माय भारत पोर्टल पर लाइव हुई विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद प्रश्नोत्तरी – Hindustan

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। देश के विकास में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद की प्रश्नोत्तरी माय भारत पोर्टल पर शुरू हो गई है। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा, ज्ञान और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन कर सकते हैं। जिला युवा अधिकारी प्रियंका दलाल ने गुरुवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि विकसित भारत चुनौती को पांच चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहला चरण प्रश्नोत्तरी का है, जो 17 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगा।
इसके बाद चयनित युवा निबंध लेखन, जिला चैंपियनशिप और राज्य स्तरीय प्रस्तुति में हिस्सा लेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। अगले वर्ष राष्ट्रीय संवाद 10 से 12 जनवरी तक आयोजित होगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और उनके समक्ष विकसित भारत से जुड़े अपने विचार, सुझाव और भविष्य की सोच प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। जिला युवा अधिकारी ने कहा कि युवाओं की रचनात्मक सोच, ज्ञान, नवाचार और नेतृत्व क्षमता विकसित भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने जिले के पात्र युवाओं से माय भारत पोर्टल पर प्रश्नोत्तरी में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News