बालोतरा के पचपदरा में स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण समारोह का सीधा प्रसारण मावली पंचायत समिति सभागार में किया गया। प्रधानमंत्री की ओर से किए गए इस लोकार्पण समारोह को देखने के लिए ब्लॉक स्तर के अधिकारी और कर्
इस अवसर पर ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर शैलेंद्र खींची सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। सभी ने मिलकर समारोह का सीधा प्रसारण देखा।
ब्लॉक कर्मचारी जीतेश पुरोहित ने इस पहल को सरकार का एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सीधे प्रसारण से लोगों को देश की विकास योजनाओं और उपलब्धियों की सीधी जानकारी मिलती है।
उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने राजस्थान की इस महत्वपूर्ण परियोजना के लोकार्पण पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसे प्रदेश के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.