मासूम हत्याकांड: हत्यारे पिता को पुलिस ने भेजा जेल – Hindustan Hindi News

बांका। एक संवाददाता बांका जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही पांच वर्षीय मासूम पुत्र की जान ले ली। घटना मंगलवार की है। इधर पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बांका थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी चमचम पंडित ने पारिवारिक विवाद के चलते गुस्से में आकर अपने पुत्र रोहित कुमार को जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों द्वारा बच्चे को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक की मां ने अपने पति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चमचम पंडित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से खून से सना टी-शर्ट भी बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने पारिवारिक विवाद में गुस्से के कारण इस जघन्य घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। इस हृदयविदारक घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News