—विज्ञापन—
Prime Video Ott Release: अगर आप हॉरर-थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो Prime Video पर यह 6 फिल्में आपके लिए बनी हैं. इन सभी मूवीज में आपको भयंकर खून-खराबे के साथ खौफ का असली मतलब पता चलेगा.
कई लोगों को हॉरर थ्रिलर फिल्में देखना पसंद होता है. अगर आप भी उनमें से एक हैं तो यह 6 फिल्में आपके लिए ही बनी हुईं हैं. इसका डार्क, सस्पेंस से भरा प्लॉट आपको बहुत पसंद आएगा.
नुसरत भरूचा स्टारर यह फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है जो अपने पति के साथ एक सुनसान गांव के गन्ने के खेतों के बीच फंस जाती है. फिल्म में डरावने दृश्यों के साथ-साथ एक गहरा सामाजिक संदेश भी है. गन्ने के खेतों की खामोशी आपको अंत तक डरा कर रखेगी.
आर. माधवन की यह फिल्म आज भी हॉरर प्रेमियों की पहली पसंद है. कहानी एक ऐसे परिवार की है जो नए घर में शिफ्ट होता है और उनके घर के टीवी पर आने वाला सीरियल उनके भविष्य की घटनाओं को दिखाने लगता है. यह फिल्म मनोवैज्ञानिक डर का बेहतरीन उदाहरण है.
अनुष्का शर्मा की ‘परी’ साधारण हॉरर फिल्म नहीं है. यह ‘ब्लडी हॉरर’ की कैटेगरी में आती है. इसकी कहानी आपको डराने के साथ-साथ काफी विचलित भी कर सकती है. फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और अनुष्का की एक्टिंग रोंगटे खड़े कर देने वाली है.
यह एक मलयालम सुपरनैचुरल थ्रिलर है जिसे आप हिंदी में भी देख सकते हैं. फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री और एक आत्मा के इर्द-गिर्द घूमती है. एक तरफ पुलिस अफसर केस सुलझाता है, तो दूसरी तरफ एक पत्रकार को कुछ अजीब शक्तियों का एहसास होता है.
राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को हिंदी सिनेमा की सबसे डरावनी फिल्मों में गिना जाता है. अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर की इस फिल्म में कोई फालतू गाना या कॉमेडी नहीं है, सिर्फ शुद्ध खौफ है. एक अपार्टमेंट में प्रेतवाधित साए की यह कहानी आपको सोफे से चिपकने पर मजबूर कर देगी.
इमरान हाशमी की यह फिल्म यहूदी लोककथाओं (Jewish Folklore) पर आधारित है. फिल्म में एक प्राचीन बक्से के अंदर कैद शैतानी आत्मा की कहानी दिखाई गई है. इसका डार्क माहौल और सस्पेंस इसे काफी रोमांचक बनाता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in