मिडिल क्लास जमकर खरीद रहा इस कंपनी की कारें, 8 महीने में 14 लाख घरों तक पुहंची; 20 लाख पर नजर – Hindustan

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) देश की सबसे बड़ी कार कंपनी है, इसमें कोई दो राय नहीं है। हर महीने के सेल्स के आकड़े इस बात को साबित भी करते हैं। कंपनी इस साल बिक्री का नया कीर्तिमान स्थापित करने की दिखा में आगे बढ़ रही है। दरअसल, भारत की पैसेंजर व्हीकल (PV) इंडस्ट्री ने फाइनेंशियल ईयर 2027 में रिकॉर्ड 50 लाख थोक बिक्री की तरफ बढ़ रहा हैय। 50 लाख व्हीकल का यह मील का पत्थर तीन महीने पहले ही पूरा हो जाएगा, जब CY2026 इस साल 31 दिसंबर को बंद हो जाएगा। इस ग्रोथ में मारुति का सबसे बड़ा योगदान है। मारुति की हिस्सेदारी 1.4 मिलियन यूनिट और 40% हिस्सेदारी है। यानी हर दिन इसकी 5,833 यूनिट बिक रही हैं।

मौजूदा कैलेंडर ईयर में 4 महीने बचे हैं, इंडिया PV इंक 5 मिलियन घरेलू थोक बिक्री तक पहुंचने से 1.53 मिलियन यूनिट दूर है। साल में अब तक 434,000 यूनिट की औसत मासिक बिक्री होने के बाद, और फेस्टिव सीजन OMEs के लिए नई खुशी लाने के लिए तैयार है। दरअसल, सितंबर-दिसंबर की अवधि में एक्स्ट्रा 1.73 मिलियन यूनिट या उससे अधिक की डिलीवरी होगी। इससे CY2026 में कुल PV बिक्री अनुमानित 5.20 मिलियन यूनिट तक पहुंच जाएगी और सालाना आधार पर 16% की अच्छी वृद्धि होगी।

मारुति सुजुकी की जनवरी से अगस्त 2026 तक की डोमेस्टिक सेल्स की बात करें तो जनवरी 2026 में कंपनी ने 1,74,529 यूनिट बेचीं। जबकि, जनवरी 2025 में ये आंकड़ा 1,73,599 यूनिट का था। यानी 1% की ग्रोथ मिली थी। फरवरी 2026 में कंपनी ने 1,61,000 यूनिट बेचीं। जबकि, जनवरी 2025 में ये आंकड़ा 1,60,791 यूनिट का था। यानी 0% की ग्रोथ मिली थी। मार्च 2026 में कंपनी ने 1,66,219 यूनिट बेचीं। जबकि, जनवरी 2025 में ये आंकड़ा 1,50,743 यूनिट का था। यानी 10% की ग्रोथ मिली थी।

अप्रैल 2026 में कंपनी ने 1,87,704 यूनिट बेचीं। जबकि, जनवरी 2025 में ये आंकड़ा 1,38,704 यूनिट का था। यानी 35% की ग्रोथ मिली थी। मई 2026 में कंपनी ने 1,90,337 यूनिट बेचीं। जबकि, जनवरी 2025 में ये आंकड़ा 1,35,962 यूनिट का था। यानी 40% की ग्रोथ मिली थी। जून 2026 में कंपनी ने 1,47,187 यूनिट बेचीं। जबकि, जनवरी 2025 में ये आंकड़ा 1,18,906 यूनिट का था। यानी 24% की ग्रोथ मिली थी।

जुलाई 2026 में कंपनी ने 1,96,203 यूनिट बेचीं। जबकि, जनवरी 2025 में ये आंकड़ा 1,37,776 यूनिट का था। यानी 42% की ग्रोथ मिली थी। अगस्त 2026 में कंपनी ने 1,76,971 यूनिट बेचीं। जबकि, जनवरी 2025 में ये आंकड़ा 1,31,278 यूनिट का था। यानी 35% की ग्रोथ मिली थी। इस तरह कंपनी ने इन 8 महीने के दौरान कुल 14,00,150 यूनिट बेचीं। जबकि, 2025 के पहले 8 महीने में ये आंकड़ा 11,47,759 यूनिट का था। यानी इसे 22% की ग्रोथ मिली थी।

मारुति सुजुकी की कैलेंडर ईयर में सेल की बात करें तो CY2021 में कंपनी ने 13,64,791 यूनिट बेची थीं। CY2022 में कंपनी ने 15,76,005 यूनिट बेचीं और इसे सालाना आधार पर 15.48% की ग्रोथ मिली। CY2023 में कंपनी ने 17,07,668 यूनिट बेचीं और इसे सालाना आधार पर 8.35% की ग्रोथ मिली। CY2024 में कंपनी ने 17,55,425 यूनिट बेचीं और इसे सालाना आधार पर 2.80% की ग्रोथ मिली। CY2025 में कंपनी ने 18,06,514 यूनिट बेचीं और इसे सालाना आधार पर 2.91% की ग्रोथ मिली। CY2026 में कंपनी ने अब तक 14,00,150 यूनिट बेचीं और इसे सालाना आधार पर 21.98% की ग्रोथ मिली।

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News