रात में पत्नी और तीन बेटियों का कत्ल, सुबह पिता को पिलाई चाय… फिर गायब हुआ राहुल, जयपुर की खौफनाक वारदात – aajtak.in

Feedback
राजस्थान के जयपुर से एक परिवार के चार लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह हैरान कर देने वाली घटना करधनी इलाके में हुई. बताया जा रहा है कि राहुल झा नाम के शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों को पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक, चारों के सिर और चेहरे पर पत्थर से हमला किया गया था. वारदात के बाद आरोपी ने ऐसा व्यवहार किया, जैसे घर में कुछ हुआ ही नहीं हो. इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात हत्या के बाद आरोपी का व्यवहार है. पुलिस के मुताबिक, पत्नी और तीन बेटियों की हत्या करने के बाद भी राहुल झा ने सुबह सामान्य तरीके से अपनी दिनचर्या जारी रखी. उसने दूध वाले से दूध लिया. इसके बाद अपने बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ के लिए चाय बनाई और उन्हें अपने हाथों से चाय पिलाई. चाय पिलाने के बाद वह घर से निकल गया और फरार हो गया.
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे करधनी इलाके के गोविंद वाटिका स्थित प्लॉट नंबर A-169 में चार लोगों की हत्या की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घर की तलाशी के दौरान पहली मंजिल के एक कमरे में राहुल की पत्नी गीता झा का शव मिला. वहीं तीन बेटियों के शव ग्राउंड फ्लोर के दो अलग-अलग कमरों में मिले. मृत बेटियों की पहचान 23 वर्षीय नंदिनी, 18 वर्षीय राधिका और 14 वर्षीय गौरी के रूप में हुई है. पुलिस को आशंका है कि वारदात देर रात की गई. शुरुआती जांच के मुताबिक, चारों गहरी नींद में थीं. इसी दौरान आरोपी ने उन पर पत्थर से हमला किया. सिर और चेहरे पर किए गए वार इतने गंभीर थे कि चारों की मौत हो गई. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी बरामद कर लिया है.
पत्थर से सिर और चेहरे पर किए वार
चार लोगों की हत्या के बाद सुबह का घटनाक्रम इस मामले को और भी गंभीर बना रहा है. पुलिस जांच के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे राहुल ने दूध वाले से दूध लिया. इसके बाद उसने अपने बुजुर्ग पिता के लिए चाय बनाई. उसने पिता को चाय पिलाई और फिर घर से निकल गया. इसके बाद से उसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस अब आरोपी राहुल झा की तलाश कर रही है. डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के मुताबिक, मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई.
जांच में राहुल झा के काम और हाल की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, राहुल शेयर ट्रेडिंग का काम करता था. वह कुछ दिन पहले ही गुजरात से जयपुर लौटा था. उसकी पत्नी गीता झा घर की पहली मंजिल पर बुटीक चलाती थी. बड़ी बेटी नंदिनी पढ़ाई के साथ प्राइवेट नौकरी भी कर रही थी. पुलिस को जांच के दौरान आर्थिक लेनदेन से जुड़ी एक अहम जानकारी भी मिली है. घटना से महज तीन दिन पहले राहुल ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला से 25 हजार रुपये उधार लिए थे. अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस पैसे का हत्या से कोई संबंध है या नहीं.
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
फिलहाल पुलिस आर्थिक परेशानी और पारिवारिक विवाद समेत कई एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस परिवार के हालात, राहुल की हाल की गतिविधियों और उसके आर्थिक मामलों की जानकारी जुटा रही है. चारों शव अलग-अलग कमरों से मिलने और वारदात में पत्थर के इस्तेमाल के बाद जांच का फोकस घटनाक्रम को जोड़ने पर है. एक तरफ घर के अंदर पत्नी और तीन बेटियों की हत्या हो चुकी थी, वहीं दूसरी तरफ आरोपी सुबह अपने पिता के लिए चाय बनाकर उन्हें पिला रहा था. इसके बाद उसका घर से निकल जाना पुलिस की जांच का अहम हिस्सा बना हुआ है. फिलहाल राहुल झा फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News