Feedback
एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद से बांद्रा पुलिस तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ करेगी.
1. क्या शरीफुल इस्लाम ने मुंबई या किसी अन्य क्षेत्र में चोरी, डकैती, मारपीट जैसे कोई अन्य अपराध पहले भी किए हैं?
2. क्या कोई ऐसा साथी था जिसने डकैती की योजना बनाने और साजिश रचने में शरीफुल इस्लाम की मदद की थी?
3. मुंबई में शरीफुल इस्लाम किन लोगों के संपर्क में था?
पुलिस सैफ पर हमला करने वाले आरोपी के बयान भी दर्ज करेगी. इसके साथ ही एक्टर का बयान भी दर्ज किया जाएगा, क्योंकि सैफ अली खान का बयान अभी तक दर्ज नहीं किया गया है. इसके साथ ही हमलावर को सैफ अली खान के घर यानी घटनास्थल पर वापस ले जाया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक बांद्रा पुलिस आरोपी को ले जाकर क्राइम सीन को रीक्रिएट कर सकती है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू