Feedback
पैन इंडिया स्टार आर माधवन इन दिनों अपने करियर के पीक पर हैं. उन्हें कुछ ही दिनों पहले भारत के चौथे सबसे सर्वोच्च पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. फिल्म इंडस्ट्री में माधवन के योगदान को अक्सर सराहा जाता है. हाल ही में वो आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में काम करके हर तरफ छा चुके थे. अब आर माधवन बड़े पर्दे पर एक और अनोखे किरदार में नजर आएंगे.
माधवन गोपालास्वामी दोरईस्वामी नायडू यानी जी डी नायडू के रोल में दिखेंगे, जिन्हें भारत का एडिसन भी कहा जाता है. काफी समय पहले इसका फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसमें एक्टर को पहचान पाना मुश्किल हो गया था. अब उनकी फिल्म GDN का ट्रेलर भी सामने आ गया है, जिसमें आर माधवन के फुल ट्रांसफोर्मेशन की झलक दिखी है.
जी डी नायडू के रोल में माधवन
ट्रेलर की शुरुआत जी डी नायडू के किरदार को सेटअप करने से होती है. उनके बारे में बताया गया है कि जब वो बूढ़े थे, तब उन्होंने एक बार अपना ही घर बॉम्ब से उड़ा डाला था. अपने समय में जी डी नायडू मिलियन में कमाई करते थे. उनके पास बड़ी-बड़ी गाडियां होती थीं, और उनके आसपास मौजूद लोग उन्हें हराने में लगे रहते थे.
जी डी नायडू अंग्रेजों के जमाने में काम किया करते थे. उन्होंने कई सारी जरूरी चीजों का आविष्कार किया था, जिन्हें आज के समय में भी हम इस्तेमाल करते हैं. जी डी नायडू ने अपने जमाने में पॉलीटेकनिक इंजीनियरिंग कॉलेज की शुरुआत की, जिनसे उनकी खूब कमाई हुई. लेकिन एक समय उनपर ऐसा भी आरोप लगा कि वो जर्मनी में नाजी (हिटलर) के साथ काम करते हैं, जिससे अंग्रेजों को आपत्ति थी. इसके बाद से ही नायडू की मुश्किलों को बढ़ाया जाने लगा. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आविष्कार करते रहे.
यहां देखें ट्रेलर:
A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)
माधवन की फिल्म GDN का ट्रेलर काफी दमदार है, जिससे फिल्म को लेकर दिलचस्पी जरूर बढ़ने वाली है. फैंस को एक्टर का काम भी बड़ा पसंद आ रहा है. देखना है कि क्या ये फिल्म, माधवन की पिछली बायोपिक रॉकेट्री जितनी असरदार साबित हो पाएगी या नहीं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू