मुंबई में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल दीवार से टकराई, दो सगे भाइयों की मौत – Jagran

मुंबई के कोलाबा में बुधवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों सुमित और संजू वाल्मीकि की दर्दनाक मौत हो गई।
मुंबई बाइक दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर)
मुंबई के कोलाबा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
तेज रफ्तार मोटरसाइकिल दीवार से जा टकराई थी।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि दोनों भाइयों को सिर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी जान चली गई।
बता दें कि यह हादसा बुधवार तड़के करीब 5 बजे दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में ‘नानाभाई मूसा मार्ग’ के उत्तर की ओर जाने वाले लेन पर हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों भाइयों की पहचान 22 वर्षीय सुमित सतवान वाल्मीकि और उनके 15 वर्षीय छोटे भाई संजू सतवान वाल्मीकि के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई एक टीवीएस मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बड़े भाई सुमित का अचानक दोपहिया वाहन पर से नियंत्रण छूट गया और तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे स्थित ‘गंगोत्री बिल्डिंग’ की दीवार से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ये दोनों भाई दक्षिण मुंबई के कफ परेड स्थित गणेश मूर्ति नगर में रहते थे, लेकिन मूल रूप से वे उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के पिपरी गांव के रहने वाले थे।
इस दुर्घटना के बाद पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी जीटी अस्पताल भेज दिया गया है। इसके अलावा घटना की गंभीरता को देखते हुए एक फॉरेंसिक टीम ने तुरंत क्रैश साइट का दौरा किया और जांच के सिलसिले में वहां से जरूरी नमूने एकत्र किए। पुलिस इस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: इस अचानक हुए दर्दनाक हादसे ने एक ही परिवार के दो चिराग बुझा दिए हैं, जिससे घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News