देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद दही हांडी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, लेकिन मुंबई में इस दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. शहर में अलग-अलग जगहों पर दही हांडी के दौरान हुए हादसों में 118 गोविंदा घायल हो गए, जबकि मालाड वेस्ट में एक 7 साल के बच्चे की जान चली गई. यह हादसा मालाड वेस्ट के मालवानी इलाके में हुआ. जानकारी के मुताबिक, कुछ बच्चे अपने स्तर पर दही हांडी का आयोजन कर रहे थे.
हांडी को एक पेड़ और ग्राउंड फ्लोर के एक ढांचे में बने ईंट के खंभे के बीच रस्सी से बांधा गया था. बच्चों ने जैसे ही हांडी तोड़ी, अचानक ईंटों का खंभा गिर गया और उसकी चपेट में 7 साल का बच्चा आ गया. हादसे में बच्चे के सिर पर गंभीर चोट लगी. उसे तुरंत इलाज के लिए मालवानी जनरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना दोपहर करीब 3:01 बजे मालवानी के चिकुवाड़ी इलाके की एकता वेलफेयर सोसायटी में हुई. घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए.
दही हांडी के दौरान सिर्फ एक जगह ही हादसा नहीं हुआ. मुंबई के अलग-अलग इलाकों में मानव पिरामिड बनाकर हांडी फोड़ने के दौरान कई गोविंदा घायल हुए. बीएमसी और सरकारी अस्पतालों से शाम 6 बजे तक मिली जानकारी के मुताबिक, कुल 118 गोविंदा घायल हुए थे. इनमें से 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 80 का इलाज चल रहा था. 33 घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. अस्पतालों के आंकड़ों के मुताबिक, सीटी अस्पताल में सबसे ज्यादा 83 घायल गोविंदा पहुंचे. इनमें एक को भर्ती किया गया, 67 का इलाज चल रहा था और 15 को छुट्टी दे दी गई.
वहीं, ईएस अस्पताल में 21 गोविंदा घायल हुए, जिनमें 4 भर्ती, 7 इलाजरत और 10 को छुट्टी दी गई. केईएम अस्पताल में भी 29 घायल गोविंदा पहुंचे, जिनमें 14 का इलाज चल रहा था और 15 को छुट्टी दे दी गई. बीएमसी के मुताबिक, शाम 3 बजे तक मुंबई में 32 गोविंदाओं के घायल होने की जानकारी थी, लेकिन शाम 6 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 118 हो गया. दही हांडी के दौरान हुए इस हादसे ने त्योहार की खुशियों के बीच सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. (एजेंसी इनपुट्स)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED