मुंबई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) के एक विशेष कार्यक्रम में Gen Z और Gen Alpha के करीब 2 हजार छात्रों से संवाद किया. देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इसे सीखने, प्रेरणा लेने और अपने विचारों को मजबूत करने का बेहतरीन अवसर बताया.
कार्यक्रम में शामिल छात्रा आर्ना ने कहा कि वह इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित थीं. उन्होंने पहले भी कई मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है, लेकिन इतने बड़े स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पहली बार शामिल होने का मौका मिला. उन्होंने बताया कि पहली बार मोहन भागवत को सामने से सुनने का अवसर मिला, जो उनके लिए यादगार अनुभव रहा.
आर्ना ने कहा कि युवाओं को अपनी बात रखने और देश के भविष्य पर विचार साझा करने के लिए ऐसे मंच बहुत जरूरी हैं. उन्होंने IIMUN और उसके संस्थापक की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच छात्रों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने और नई सोच के साथ आगे बढ़ने का मौका देता है. उनके मुताबिक, सरकार भी शिक्षा व्यवस्था और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर लगातार काम कर रही है.
एक अन्य छात्रा तन्वी ने कहा कि उन्हें सार्वजनिक रूप से बोलना हमेशा से पसंद रहा है. उन्होंने बताया कि मोहन भागवत के कई भाषण पहले ऑनलाइन सुने थे, लेकिन इस बार उन्हें आमने-सामने सुनने का मौका मिला. उनके अनुसार, जब युवा सीधे नेतृत्व से बातचीत करते हैं तो उन्हें अलग-अलग विषयों को समझने का नया नजरिया मिलता है.
कार्यक्रम में मौजूद अन्विता शिवशंकर ने भी अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से IIMUN से जुड़ी हुई हैं और अब चैंपियनशिप राउंड तक पहुंचना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि कम उम्र में प्रतिष्ठित वक्ताओं को सुनने और उनसे सीखने का अवसर मिलना हर छात्र के लिए खास अनुभव होता है.
अन्विता ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन भागवत होंगे, तभी से वह उनका संबोधन सुनने को लेकर उत्साहित थीं. उनका मानना है कि देश के युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार करने की दिशा में कई प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि IIMUN जैसे कार्यक्रम सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी होने चाहिए, ताकि अलग-अलग देशों के छात्रों को एक-दूसरे से सीखने, संवाद करने और वैश्विक स्तर पर अपनी नेतृत्व क्षमता विकसित करने का मौका मिल सके. (आईएएनएस हिंदी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED