PM मोदी ने पोस्ट किया नया Insta वीडियो, इस बार दिया स्वदेशी का संदेश – Aaj Tak News

Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अगस्त यानी राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day) के अवसर पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खास वीडियो संदेश जारी किया है. पीएम मोदी ने देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और स्वदेशी आंदोलन की नींव को याद दिलाते हुए भारत के पारंपरिक बुनकर समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का आह्वान किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश की शुरुआत इतिहास के एक बेहद अहम अध्याय को याद दिलाते हुए की. PM ने कहा,”साथियों, 1905 का 7 अगस्त… हमें भूलना नहीं है. 7 अगस्त 1905 को देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन का प्रारंभ हुआ था और आत्मनिर्भर भारत की नींव डाली गई थी. अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी और जन-जन इससे जुड़ गया था.” देखें VIDEO:- 
‘जैसे फ्रेंडशिप डे मनाया, वैसे ही उत्साह से मनाएं हैंडलूम डे’

युवाओं और देशवासियों से सीधे जुड़ते हुए PM मोदी ने कहा कि जैसे हाल ही में सभी ने पूरे उत्साह के साथ ‘फ्रेंडशिप डे’ मनाया है, ठीक उसी तरह 7 अगस्त को ‘हैंडलूम डे’ भी उमंग के साथ मनाया जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि हैंडलूम डे मनाने का असली मतलब देश के उन गरीब बुनकर परिवारों के साथ खड़े होना है, जो अपने घरों में लूम (करघे) पर अपने हाथों से खूबसूरत और विविधता से भरे कपड़े तैयार करते हैं.

‘हैंडलूम प्रोडक्ट खरीदें और वीडियो शेयर करें’

गरीब बुनकर भाइयों-बहनों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री ने देशवासियों को एक खास डिजिटल गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. 
उन्होंने अपील की कि हर नागरिक खुद हैंडलूम (हथकरघा) से बना कोई न कोई उत्पाद या कपड़ा जरूर खरीदे. 
उस हैंडलूम वैरायटी के साथ एक छोटा वीडियो या रील बनाएं और उसे दुनिया के सामने सोशल मीडिया पर रखें.
इस मुहिम के जरिए भारतीय बुनकरों के हुनर, सामर्थ्य और मेहनत का परिचय पूरी दुनिया को कराया जा सके.
पीएम मोदी ने अंत में सभी देशवासियों को 7 अगस्त ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News