Feedback
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार को बुधवार को मुंबई के किला कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर CBI को सौंप दिया. अब CBI शुभम को दिल्ली लेकर जाएगी, जहां उसे गुरुवार 14 मई को दिल्ली की CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा.
CBI ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में शुभम के कई साथीदार शामिल हो सकते हैं. एजेंसी का कहना है कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने और अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए शुभम की कस्टडी जरूरी है. जानकारी के मुताबिक, CBI आज शाम की फ्लाइट से शुभम को मुंबई से दिल्ली ले जाएगी.
शुभम खैरनार दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर
शुभम खैरनार महाराष्ट्र के नासिक जिले के नांदगांव का रहने वाला है. उसके पिता भी डॉक्टर बताए जा रहे हैं. शुभम मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित सत्य साईं यूनिवर्सिटी में बीएएमएस के तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा था. बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले कॉलेज में छुट्टियां होने के कारण वह नासिक में रहकर प्रैक्टिस कर रहा था. इसके लिए उसने शेयरिंग में एक फ्लैट लिया हुआ था.
अन्य आरोपियों की तलाश तेज
बुधवार को वह फ्लैट के पास स्थित मंदिर में दर्शन करने गया था. इसी दौरान नाशिक क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया. NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में पहले से ही चर्चा चल रही है. अब CBI इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है और आरोपियों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू