TMC में मचने वाली है भगदड़! टूटने के मुहाने पर खड़ी पार्टी; ममता बनर्जी के किस काम से नाराज हैं महिला सांसद… – Zee News

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में हार के बाद अब टीएमसी में खटपट चल रही है. कल्याण बनर्जी को चीफ व्हिप बनाने के बाद महिला सांसदों में भारी नाराजगी है. इससे पहले मुख्य सचेतक के रूप में काकोली घोष दस्तीदार थी. 
Trending Photos
Kalyan Banerjee: पश्चिम बंगाल के चुनाव में करारी हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. टीएमसी सांसदों का एक धड़ा पार्टी चीफ ममता बनर्जी से नाराज बताया जा रहा है. सांसदों की नाराजगी के पीछे कल्याण बनर्जी को चीफ व्हिप बनाने की बात सामने आई है, इससे पहले मुख्य सचेतक के रूप में काकोली घोष दस्तीदार थी, उन्हें हटाए जाने के बाद महिला सांसदों में भारी नाराजगी है और उन्होंने बागी तेवर अपना लिया है और पार्टी के टूटने का भी खतरा मंडराने लगा है. 

महिला सांसदों में नाराजगी

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक कल्याण बनर्जी पर महिला सांसदों के साथ बदसलूकी करने के आरोप लगते रहे हैं. ऐसे में महिलाओं में काफी ज्यादा नाराजगी है, लोकसभा में टीएमसी के 28 सांसद हैं, जिसमें से 11 महिलाएं हैं. पिछले साल भी कल्याण बनर्जी ने सांसद महुआ मोइत्रा के साथ कहासुनी की थी, जिसके बाद उन्हें मुख्य सचेतक के पद से हट गए थे. अगस्त 2025 में कल्याण ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिया था, जिसे ममता बनर्जी ने स्वीकार भी कर लिया था.

चल रही है ये चर्चा

पार्टी सूत्रों के अनुसार, हाल के कानूनी मामलों और चुनाव बाद हिंसा से जुड़े मुद्दों में कल्याण की सक्रिय भूमिका से ममता संतुष्ट थीं, इसी को उनकी वापसी की बड़ी वजह माना जा रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source

पिछले साल हुई थी बहस

पिछले साल महुआ मोइत्रा ने एक पॉडकास्ट में सुअर शब्द का इस्तेमाल किया था और कल्याण बनर्जी की तुलना सुअर से करते हुए स्त्री-द्वेषी और यौन कुंठित बताया था. उन्होंने कहा, ‘आप सुअर के साथ कुश्ती नहीं लड़ सकते, क्योंकि सुअर को यह पसंद है और आप गंदे हो जाते हैं. जिसके बाद कल्याण बनर्जी ने कहा था कि महुआ मोइत्रा मेरे चर्चा का विषय नहीं हैं. मैं अपना समय, ऊर्जा और दिमाग को उनके जैसी बेकार महिला पर खर्च नहीं करना चाहता.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News