मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे टीकमगढ़ पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे। CM ने टीकमगढ़ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, पोषण पुनर्वास केंद्र का जायजा लिया, कुपोषित बच्चों एवं उनकी मां का जाना हाल और उन्हें फल दिए। CM ने माताओं से कहा-
जब आप अहार लेंगी, तभी आपका बच्चा भी कुपोषण से बचेगा. खाया करो बहन
करीब आधे घंटे के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत तखा के आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे।
मुख्यमंत्री ‘जन विश्वास कार्यक्रम’ में लोगों से बात करेंगे
CM नगर पालिका टीकमगढ़ में आयोजित ‘जन विश्वास कार्यक्रम’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चुने गए लोगों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान CM हेल्पलाइन और समाधान योजना के तहत लंबित कार्यों की समीक्षा की जाएगी। समय पर काम पूरा नहीं होने पर लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा सकती है।
जिला प्रशासन-पुलिस ने किए सुरक्षा के इंतजाम
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। जिला अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र और नगर पालिका के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है। संभागीय कमिश्नर और IG भी शुक्रवार को टीकमगढ़ पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले गुरुवार रात जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर भोपाल से टीकमगढ़ पहुंचीं। जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत और पूर्व विधायक राकेश गिरी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री शाम 5 बजे खजुराहो के लिए रवाना होंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.