मुझेडा टोल प्लाजा पर बिना झंडा लगी कार को फ्री निकालने को लेकर टोलकर्मियों व भाकियू टिकैत के जिला महासचिव के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर टोलकर्मियों पर भाकियू के जिला महासचिव के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए टोल प्लाजा पर हंगामा किया तथा टोल फ्री कराकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में कर्मचारियों द्वारा माफी मांगने व आरोपी कर्मचारी को टोल से हटाने का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त हुआ। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत (भाकियू) के जिला महासचिव मौहम्मद रफीक एक परिचित की बिना झंडा लगी कार लेकर मीरापुर से मुजफ्फरनगर जा रहे थे।
आरोप है कि मुझेडा टोल प्लाजा पर तैनात दो कर्मचारियों से कार निकालने को लेकर उनकी झड़प हो गई।भाकियू जिला महासचिव ने टोलकर्मियों पर अपने साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया।भाकियू नेता मौहम्मद रफीक ने बताया कि परिचय देने पर भी टोलकर्मियों ने फोन पर जिलाध्यक्ष नवीन राठी से भी बात करने से इंकार कर दिया। जिससे जिला महासचिव गुस्सा हो गए तथा अभद्रता की सूचना कार्यकर्ताओं को दे दी। इसके थोड़ी देर बाद ही जिला उपाध्यक्ष आकाश बालियान, हैप्पी बालियान, सुमित पचैंडा आदि दर्जनों कार्यकर्ता मुझेड़ा टोल प्लाजा पर पहुँच गए तथा कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मचारियों का कडा विरोध करते हुए टोल फ्री कर दिया और धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम सुनील मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए तथा यहां टोल कर्मचारियों और भाकियू कार्यकर्ताओं की वार्ता कराई। जिसके बाद टोलकर्मचारियों माफी मांगी। टोल मैनेजर आकाश चौधरी ने भाकियू कार्यकर्ताओं को आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। धरने पर जिला महासचिव अनूपम चौधरी, सुभाषचंद धीमान, सर्वजीत सिंह, ओमप्रकाश शर्मा आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play