मुर्गा काटकर घर में फैलाया खून, फिर प्रेमी के साथ हुई फरार… बिहार में प्रेमिका की फिल्मी साजिश – AajTak

Feedback
बिहार के रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां प्रेम प्रसंग में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने ऐसी साजिश रची कि परिवार के साथ-साथ पुलिस भी करीब 15 दिनों तक उलझी रही. लड़की ने अपने घर में मुर्गा काटकर उसका खून पूरे आंगन में फैला दिया और फिर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. शुरुआत में मामला किसी बड़ी अनहोनी का लग रहा था, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आने के बाद सभी हैरान रह गए.
जानकारी के मुताबिक इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के बढ़िहा गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी 30 अप्रैल की रात अचानक घर से गायब हो गई है. परिजनों ने जब घर में खून बिखरा देखा तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घर के आंगन समेत कई जगहों पर खून के निशान मिले, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण या हत्या जैसी आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए जांच तेज कर दी.
पुलिस ने महाराष्ट्र से नाबालिग लड़की और युवक को किया बरामद
घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. पुलिस लगातार लड़की की तलाश में जुटी रही. तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिले. जांच के दौरान पता चला कि लड़की अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई है और वह अपने प्रेमी मयंक कुमार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में रह रही है.
इसके बाद रोहतास पुलिस की टीम महाराष्ट्र पहुंची और दोनों को बरामद कर लिया. पुलिस ने आरोपी युवक मयंक कुमार को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लेकर आई. मयंक कुमार अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बांक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.
5 वर्षों से था दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग
पूछताछ में खुलासा हुआ कि लड़की और मयंक के बीच पिछले करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध था. परिवार के विरोध के डर से दोनों ने भागने की योजना बनाई थी. इसी योजना के तहत लड़की ने घर में मुर्गा काटकर उसका खून फैला दिया, ताकि परिवार और पुलिस को यह लगे कि उसके साथ कोई अनहोनी हो गई है.
डेहरी के एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी जांच और सूचनाओं के आधार पर मामले का सफल खुलासा किया है. फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News