मेरठ और दिल्ली की टीमों ने जीते मैच: एंगर बीस्ट मेरठ ने चौहान एकेडमी को 9 विकेट से, एसआरसी दिल्ली ने दृष्टि… – Dainik Bhaskar

सहारनपुर के भूतेश्वर ग्राउंड पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी ने नॉर्थ इंडिया दिवाली कप-2026 के दो मुकाबले आयोजित किए। सोमवार को एंगर बीस्ट मेरठ और एसआरसी क्रिकेट क्लब दिल्ली ने अपने-अपने मैच जीते। अरमान और रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले मैच में एंगर बीस्ट मेरठ ने चौहान क्रिकेट एकेडमी सहारनपुर को 9 विकेट से हराया। चौहान एकेडमी ने 157 रन बनाए, जिसमें तरुण चौधरी (43), युवराज (32) और विकास (29) ने योगदान दिया।
मेरठ की टीम ने 10.3 ओवर में 1 विकेट खोकर 158 रन बनाए। अरमान ने 73 और देवाशीष ने 71 रन की तेज पारियां खेलीं। अरमान मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरे मुकाबले में एसआरसी क्रिकेट क्लब दिल्ली ने दृष्टि-11 को 4 विकेट से हराया। दृष्टि-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए।
एसआरसी दिल्ली ने 14.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 153 रन बनाकर मैच जीता। माधव गुप्ता (37), रोहित (नाबाद 40) और ऋषभ राज (नाबाद 20) ने अहम रन बनाए। रोहित को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News