Chapra News: साबरमती एक्सप्रेस में मोबाइल झपटने के दौरान यात्री ट्रेन से गिरा, पैर जख्मी – Hindustan

Chapra News:

छपरा कचहरी और छपरा जंक्शन के बीच जगदम कॉलेज के पास हुई घटना मोबाइल लेकर फरार हुए बदमाश , इसके पहले भी हो चुकी है कई इस तरह की घटनाएं फोटो 2 सदर अस्पताल में घायल का चल रहा इलाज छपरा, हमारे संवाददाता। साबरमती एक्सप्रेस में सोमवार को जनरल कोच में सफर कर रहे एक यात्री का मोबाइल झपटने के दौरान बदमाशों ने उसे डंडा मारकर नीचे गिरा दिया। इस दौरान यात्री भी ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में उसके पैर के कुछ हिस्से में गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ हो गया। हालांकि, इस घटना में उसकी जान बाल-बाल बच गई। घटना छपरा कचहरी और छपरा जंक्शन के बीच जगदम कॉलेज के समीप रेलवे लाइन के पास की बताई जा रही है। जख्मी यात्री की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी मोहम्मद शमशाद के रूप में हुई है। वह अपने एक साथी के साथ मध्य प्रदेश घूमने जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन में सफर करते समय मोबाइल झपटने वाले गिरोह के एक सदस्य ने उसके हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध के दौरान बदमाश ने डंडा मार दिया, जिससे मोबाइल नीचे गिर गया और यात्री भी संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश मोबाइल लेकर फरार हो गया। घटना के बाद ट्रेन रुकने पर शमशाद के साथ सफर कर रहे उसके साथी ने किसी तरह उसे संभाला और स्टेशन तक पहुंचाया। सूचना मिलने पर रेल थाना पुलिस जख्मी यात्री को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले गई। यात्री ने यह भी बताया कि ट्रेन में ही उसका कपड़ों से भरा बैग गायब हो गया। स्टेशनों के आसपास बढ़ीं आपराधिक घटनाएं छपरा कचहरी और छपरा जंक्शन के बीच यात्रियों के सामान की चोरी और मोबाइल झपटने की घटनाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। आए दिन यात्रियों के सामान चोरी होने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। ऐसी घटनाओं से रेल यात्रियों में भय का माहौल है। यात्रियों ने रेलवे ट्रैक के आसपास गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने की जरूरत जताई है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News