विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय समिति की बैठक, भारत पहली बार कर रहा मेजबानी – News On AIR

मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
अक्टूबर 26, 2026 10:00 अपराह्न
विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय समिति की 61वीं बैठक आज नई दिल्ली में शुरू हुई। भारत पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय बैठक की मेजबानी कर रहा है। इसमें दुनिया भर से प्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। बैठक का उद्देश्य माप के मानकों, उपभोक्ता संरक्षण और निष्पक्ष व्यापार के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना है। बैठक को संबोधित करते हुए उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने कहा कि सटीक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप माप निष्पक्ष व्यापार, उपभोक्ताओं के विश्वास, औद्योगिक नवाचार और आर्थिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं।
उन्होंने कारोबार को आसान बनाने के साथ उपभोक्ता संरक्षण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए वर्ष 2023 और 2026 के जन विश्वास सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन सुधारों के तहत कुछ अपराधों को दंडनीय श्रेणी से हटाने, सुधार के लिए नोटिस देने और अपराध की गंभीरता के अनुसार अलग-अलग जुर्माने लगाने जैसे प्रावधान किए गए हैं। इससे उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा बनाए रखते हुए नियामक व्यवस्था को अधिक व्यावहारिक और कारोबार के अनुकूल बनाया गया है।
सचिव ने सत्यापन की क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा अनुमोदित परीक्षण केंद्रों के विस्तार और विधिक मापविज्ञान से जुड़ी डिजिटल सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के लिए ई-माप राष्ट्रीय पोर्टल विकसित किए जाने का भी उल्लेख किया।
13 घंटे पहले
views 230
14 घंटे पहले
views 216
14 घंटे पहले
views 168
14 घंटे पहले
views 148
14 घंटे पहले
views 112
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 26th Oct 2026

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News