मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: ना डिनर किया-ना नाश्ता… सजा के ऐलान से पहले मुस्कान और साहिल की उड़ी नींद, रातभर नहीं सोए दोनों – AajTak

Feedback
मेरठ के ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ में आज (बुधवार) सजा का ऐलान होना है. दोषी करार दिए गए मुस्कान और साहिल को क्या सजा मिलती है इसपर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं. मृतक सौरभ के परिवार ने फांसी की मांग की है. इन सबके बीच मुस्कान और साहिल का जेल में क्या हाल है इसको लेकर वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि वे दोनों बेहद परेशान हैं. उन्होंने रात में डिनर भी नहीं किया और न ही सुबह नाश्ता किया. 
मुस्कान और साहिल की चिंता और परेशानी
बकौल वीरेश राज शर्मा- सजा के ऐलान से पहले दोनों दोषियों (मुस्कान और साहिल) काफी चिंतित और परेशान हैं. उन्होंने कल शाम का खाना बहुत कम खाया था और सुबह जेलर द्वारा बताए जाने के बावजूद उन्होंने ब्रेकफास्ट नहीं खाया. वे रात को सो भी नहीं पाए हैं. जरूरत पड़ने पर उनकी काउंसलिंग के लिए काउंसलर को भी बुलाया जाएगा. 
रहने-सहने का तरीका
उन्होंने बताया कि मुस्कान धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा समय बिताती है और एकांत में रहना पसंद करती है, जबकि दोनों अब अन्य बंदियों की तरह सामान्य बातचीत नहीं कर रहे हैं. स्टाफ और सीसीटीवी के माध्यम से उनकी निगरानी रखी जा रही है.   
सजा के बाद के बदलाव
सजा का आदेश आने के बाद जेल के नियम और शर्तें उन पर पूरी तरह लागू होंगी. उन्हें जेल के कपड़े पहनने होंगे और नियमों के अनुसार श्रम (काम) करना होगा. पुरुषों को सेंट्रल जेल आगरा और महिलाओं को नारी निकेतन भेजने की प्रक्रिया भविष्य में शुरू होगी.  
 परिवार से बातचीत/मुलाकात
मुस्कान अपनी बेटी और परिवार से मिलने के लिए बहुत बेचैन है और उसने पत्र लिखने की इच्छा जताई थी, जिसके लिए उसे जेल मैन्युअल के नियमों के तहत कागज और पेन उपलब्ध कराया गया है. हालांकि, जेल के नियमों के अनुसार पति-पत्नी या रक्त संबंधियों (जैसे माता-पिता, बेटा-बेटी) के अलावा अन्य लोगों से कारागार में मुलाकात संभव नहीं होती है. 
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी 
गौरतलब है कि आज दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्यायालय में पेश किया गया. मुस्कान और साहिल दोनों से ऑनलाइन बात की गई. इस दौरान जज साहब ने साहिल से पूछा क्या तुमने पहले कोई अपराध किया है, तो उसने मना कर दिया. फिर जब जज ने पूछा कि सजा में क्या चाहते हो? तो साहिल ने कुछ भी कहने से मना कर दिया. इसपर जज ने कहा- ठीक है, जब सजा सुनाई जाएगी तब दोबारा तुम्हें जोड़ा जाएगा. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News